☰
Bihar

समस्तीपुर में आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान बंद कर लौट रहे थे घर

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

समस्तीपुर: बिहार के मुख्यमंत्री समेत पूरा पुलिस महकमा अपराध नियंत्रण के दावे करते हैं लेकिन 'अपराधियों का दिल है कि मानता नहीं.' बेखौफ अपराधी आए दिन खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं और भाग निकलते हैं. ताजा मामला समस्तीपुर से है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगरा चौक की है. मृतक की पहचान सरदारगंज निवासी राजेश कुमार पोद्दार के रूप में की गई. बताया जा रहा है कि वह काली चौक के समीप आभूषण की दुकान चलाते थे. देर रात जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. बताया जा रहा है कि मृतक का सारा सामान सुरक्षित था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. मृतक के परिजनों ने बताया कि हमेशा की तरह वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पगरा चौक के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

TagsBihar