☰
Bihar

डिप्टी सीएम के क्षेत्र में अपराधी बेखौफ! ढाबा मालिक को मारी गोली, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

समस्तीपुर (SAMASTIPUR): जिले से गोली चलने की घटना सामने आई है जहां एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. ऐसे में डिप्टी सीएम विजय चौधरी के विधानसभा क्षेत्र​ सरायरंजन थाना क्षेत्र से खबर सामने आ रही है जहां के किशनपुर यूसुफ गांव स्थिति एसएच-88 पर राज दरबार ढाबा के मालिक को बेखौफ अपराधियों ने देर रात लगभग पौने दो बजे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा गांव निवासी विशेश्वर राय के पुत्र अभिनंदन कुमार राय के रूप में हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए.पूरी घटना ढाबा में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है.

इस घटना के बाद घायल अभिनंदन को तुरंत इलाज के लिए पटना स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है. घटना के कारणों के संबंध में लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि यह वारदात आरोपी और ढाबा मालिक के बीच दो लाख रुपए के लेनदेन और आपसी विवाद से जुड़ा है. पीड़ित और मुख्य आरोपी केशव झा के बीच पहले से दोस्ती थी. होटल खोलने के समय अभिनंदन ने उधार में दो लाख रुपए लिया था. लेकिन वापस नहीं हुआ था. लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था. जिसमें करीब महीने पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसे बाद में सुलझा लिया गया था. हालांकि पैसों की बकाएगी और आपसी आक्रोश के कारण इस रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया.

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि देर रात दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए कुल चार अपराधियों ने दुकान में सो रहे अभिनंदन पर हमला कर दिया,पहले उसकी बेरहमी से मारपीट की गई फिर उसको निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं. गोली लगने के बाद अभिनन्दन लड़खड़ाते हुए भागने की कोशिश भी की लेकिन वह बेहोश होकर गिर गया. अपराधी हवा में पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए.उस समय दुकान में और स्टाफ भी सो रहे थे, उन्होंने भी बीच बचाव की कोशिश की लेकिन उन्हें भी मारपीट कर पिस्टल का भय दिखाकर भगा दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के अनुसार सभी चार अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

TagsBihar