☰
Bihar

समस्तीपुर में बीमार भाई को देखने जा रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत, उसी समय भाई ने भी तोड़ा दम

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

समस्तीपुर: चौंकाने मामला समस्तीपुर से है जहां एक भाई बहन की एक ही समय में मौत की वजह से परिवार में मातम पसर गया तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि भाई बीमार थे और बहन उन्हें देखने जा रही थी. मामले में एक और चौंकाने वाली बात है कि भाई बहन दोनों की मौत एक्सीडेंट की वजह से हुई. मृतक भाई बहन की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई जबकि बहन की पहचान बबीता देवी के रूप में की गई.

मामले में लोगों ने बताया कि संजीव हाल ही में नरहन स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. उन्हें देखने के लिए उनकी बहन और वैनी थाना क्षेत्र के पूसा रोड निवासी प्रदीप साह की पत्नी बबिता देवी जा रही थी. इसी दौरान धर्मपुर के समीप वह अचानक बाइक से गिर गई, जिससे उनके सर में गंभीर चोट लग गई. आननफानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. जिस समय बहन बबीता की मौत हुई, उसी वक्त इधर भाई संजीव की भी मौत हो गई.

घटना के बाद दोनों परिवार में मातम का माहौल है. वहीं भाई बहन की एक समय में मौत की वजह से दोनों गांव में भी सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि बबीता देवी के दो बेटे निशांत रंजन और नवजीत रंजन तथा बेटी नेहा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. कुछ दिन पहले ही उनके ससुर सुखदेव साह का निधन हुआ था. परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि एक और दुखद घटना हो गई. परिजन को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं.

TagsBihar