Bihar

गजब हाल है भाई! धूमधाम से हुआ निकाह, फिर खाने के वक्त क्यों मच गया बवाल, जानिए वजह

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सहरसा(SAHARSA):जब भी किसी बेटी की बारात दरवाजे पर लगती है तो सभी तरफ शहनाई, हंसी-खुशी और पार्टी का माहौल होता है लेकिन बिहार में एक ऐसी बारात आई जहां बैंड बाजे की जगह लाठी डंडे चले तो वही पार्टी की जगह कुर्सी टेबल फेंके गए और जमकर मारपीट हुई.सहरसा जिले में निकाह की खुशियां उस समय मातम और अफरा-तफरी में बदल गईं, जब भोज के दौरान भोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया.मामला महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव का है, जहां सिमरी बख्तियारपुर से बारात पहुंची थी. निकाह की रस्में शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद दावत के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए.

मटन की जगह चिकन परोसने पर मचा बवाल

 दूल्हा पक्ष का आरोप है कि निकाह के भोज में खस्सी (मटन) परोसने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भोजन में मुर्गा परोसा गया. इसी बात को लेकर बारातियों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई.मारपीट में दूल्हा पक्ष के मो. आशिक, मो. इरफान, मो. हसन, मो. अब्बास, मो. जब्बार, मो. आतिफ और मो. महबूब समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पढी क्या है लड़के पक्ष वालो का आरोप

 घायल मो. इरफान ने आरोप लगाया कि भोजन को लेकर शिकायत करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में कई बाराती घायल हो गए और समारोह का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया. घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है. दूल्हा पक्ष ने मामले में पुलिस से शिकायत करने की बात कही है.पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा बनी हुई है.