Bihar

 दे दना दन! गाली-गलौज के बाद रणक्षेत्र बना गांव, दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, फिर जो हुआ देखिए

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

रोहतास (ROHTAS):रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के धर्मगत परासी गांव में बांस काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. मामूली कहासुनी से शुरू हुए मामले में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई. इस दौरान कई लोगों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है.

पढ़ें किस बात को लेकर हुआ विवाद 

जानकारी के अनुसार, गांव में बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ. इसके बाद महिलाओं के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई, जिससे माहौल और गर्म हो गया.देखते ही देखते दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े. गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग खुलेआम लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे है. वीडियो में महिलाएं भी विवाद में शामिल दिखाई दे रही है.हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.

15 लोगों नामजद

घटना के बाद दोनों पक्षों ने काराकाट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. एक पक्ष ने 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने 5 लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है.पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वायरल वीडियो और ग्रामीणों के बयान के आधार पर अब तक एक पक्ष से 4 और दूसरे पक्ष से 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.