☰
Bihar

निंदनीय: अर्घ्य के बाद लोग घर गए इधर असामाजिक तत्वों ने छठ घाट को कर दिया क्षतिग्रस्त, लोगों ने जम कर काटा बवाल

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पूर्णिया: पूर्णिया में छठ पर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान जम कर बवाल हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके अफरातफरी का माहौल हो गया. मामला पूर्णिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर पंचायत अंतर्गत परमानंदपुर रजवाड़ी टोला वार्ड संख्या पांच के छठ घाट का है. बताया जा रहा है कि छठ घाट को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए. लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जम कर बवाल किया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर जल्द। गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दे कर जाम खत्म करवाया.

मामले मेनस्थानीय लोगों ने बताया कि व्रती और श्रद्धालुओं ने शाम में आस्था और उत्साह के साथ अर्घ्य दिया था. अर्घ्य समाप्त होने के बाद लोग अपने अपने घर चले गए, इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने घाट को क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले की जानकारी जब स्थानीय लोगों को मिली तो आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर दिया. लोगों ने इसे आस्था पर हमला बताया तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम के कारण बेलौरी-सोनौली मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा.

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम व सदर एसडीपीओ अभिनव पराशर मौके पर पहुचकर जनप्रतिनिधियों की मदद से आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म करवाया. इस दौरान मुफस्सिल थाना की पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर मुस्तैद रही. मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. छठ घाट को क्षतिग्रस्त करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है. जल्द ही आरोपितों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं एस lएसपी शौर्य सुमन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

TagsBihar