☰
Bihar

बिहार विधान परिषद चुनाव का मतगणना आज, पटना स्नातक सीट के परिणाम पर सबकी नजर

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मंगलवार को मतगणना होगा और उसके बाद सभी 150 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी हो जायेगा. बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन सीट पर हुए मतदान के लिए मंगलवार को मतगणना होगा. मतगणना को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है. शिक्षक कोटे की 4 सीटों पर मतदाताओं की संख्या स्नातक कोटे की सीटों से कम है. इसी वजह से इन सीटों की गिनती पहले पूरी होने और नतीजे पहले सामने आने की उम्मीद है. शिक्षक कोटे की सीटों पर मतदान का प्रतिशत भी स्नातक कोटे की सीटों से अधिक रहा था. मतगणना की तैयारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय की ओर से पूरी कर ली गई है.

चुनाव परिणाम के मद्देनजर पटना स्नातक सीट पर सबका ध्यान है. इस सीट के नतीजे को अनंत सिंह की राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है. पटना समेत स्नातक कोटे की 4 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था. अब मतगणना के बाद इन सीटों के उम्मीदवारों की जीत-हार तय होगी. शिक्षक कोटे की चार सीटों पर कुल 40253 मतदाता थे. इनमें सारण सीट पर 87.16%, दरभंगा में 79%, तिरहुत में 78.19% और पटना में 56.89% मतदान हुआ था. सारण सीट पर 18 उम्मीदवार, दरभंगा में 13, तिरहुत में 11 और पटना में 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस कोटे की चारों सीटों पर कुल 60 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

स्नातक कोटे की चार सीटों पर कुल 492594 मतदाता थे. कोसी सीट पर 52.51%, तिरहुत में 42.15%, दरभंगा में 42% और पटना में 36.19% मतदान हुआ था. चारों सीटों पर कुल मतदान 43.87% रहा. कोसी सीट पर 15 उम्मीदवार, तिरहुत में 17, दरभंगा में 40 और पटना में 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. स्नातक कोटे की इन सीटों पर कुल 90 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है. स्नातक कोटे की चार सीटों पर कुल 492594 मतदाता थे. कोसी सीट पर 52.51%, तिरहुत में 42.15%, दरभंगा में 42% और पटना में 36.19% मतदान हुआ था. चारों सीटों पर कुल मतदान 43.87% रहा. कोसी सीट पर 15 उम्मीदवार, तिरहुत में 17, दरभंगा में 40 और पटना में 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. स्नातक कोटे की इन सीटों पर कुल 90 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई है.

मतगणना केंद्र सभी संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के प्रमंडलीय मुख्यालय वाले शहरों में बनाए गए हैं. सबसे पहले प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती होगी. अगर इससे जीत-हार का फैसला नहीं होता है, तो दूसरे वरीयता के वोट गिने जाएंगे. यह तरीका तब तक जारी रहेगा, जब तक जीतने वाले उम्मीदवार का फैसला नहीं हो जाता. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने मतगणना के हर चरण में सावधानी बरतने और तय नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है.

राजद पहले ही वोट चोरी का आरोप लगा चुका है. पार्टी ने मतगणना की पारदर्शिता को लेकर अपनी आशंकाएं और मांगें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन देकर बताई हैं. पटना स्नातक और शिक्षक कोटे की मतगणना बांकीपुर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटना में होगी. स्नातक कोटे की गिनती मुख्य भवन में और शिक्षक कोटे की गिनती साइंस ब्लॉक में होगी. दरभंगा की दोनों सीटों की मतगणना खेल भवन-सह-व्यायामशाला में होगी. शिक्षक कोटे की गिनती दूसरी मंजिल और स्नातक कोटे की गिनती पहली मंजिल पर होगी.

TagsBihar