☰
Bihar

पवन सिंह ने खुले मंच से मांगी माफी! अक्षरा सिंह को बताया ‘अपना बेटा’, रिश्तों में दूरियां खत्म होने के मिले संकेत?

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने खुले मंच से अक्षरा सिंह को लेकर ऐसी बात कही, जिसने भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है.

पवन सिंह ने मंच से कहा, “अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पापा मेरे भैया और उनकी मां मेरी भाभी हैं.” उनके इस बयान को अक्षरा सिंह के प्रति अपनापन जाहिर करने के तौर पर देखा जा रहा है.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते अतीत में काफी सुर्खियों में रहे हैं. दोनों के बीच विवाद और दूरियों की खबरें भी सामने आती रही हैं. ऐसे में पवन सिंह का सार्वजनिक मंच से अक्षरा सिंह को परिवार का हिस्सा बताते हुए यह बयान देना कई सवाल खड़े कर रहा है.

हालांकि, इस बयान को सीधे तौर पर माफी या सुलह की पुष्टि मानना जल्दबाजी होगी. पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से औपचारिक रूप से माफी मांगी है या नहीं और अक्षरा सिंह इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.

क्या पवन सिंह की इस पहल से भोजपुरी के इन दो चर्चित सितारों के बीच पुरानी दूरियां खत्म होंगी? क्या दोनों के रिश्तों में एक नई शुरुआत देखने को मिलेगी? फिलहाल, इन सवालों के जवाब आने वाले वक्त में ही सामने आएंगे.

TagsBihar