☰
Bihar

पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाली विमानों का विंटर शेड्यूल जारी, अब देर रात भी होगी उड़ान

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार में ठंड की दस्तक अभी शुरू ही हुई है और विभिन्न स्तरों पर इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में राजधानी में स्थित एयरपोर्ट से विमान परिचालन को लेकर भी विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. नए शेड्यूल में छः नई उड़ानें भी शामिल की गई है. इसके साथ ही पटना से ठंड के दौरान कुल 40 जोड़ी विमानों का परिचालन किया जाएगा. नया शेड्यूल रविवार से लागू कर दिया जाएगा. नए शेड्यूल में नई उड़ानें जोड़े जाने से यात्रियों की संख्या में इजाफा तो होगी ही विमान परिचालन के समय में भी बदलाव किया जाएगा.

बढ़ गई विमानों की संख्या

नए शेड्यूल में कोई नया शहर नहीं जोड़ा गया है लेकिन विमानों की संख्या बढ़ाए जाने से पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और चंडीगढ़ के लिए उड़ान बढ़ेगी. इसके साथ ही अब पटना एयरपोर्ट से विमानों की संख्या 36 जोड़ी से बढ़ कर 40 जोड़ी हो जाएगी. एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार विंटर शेड्यूल का पहला फेज 25 अक्टूबर से 30 नवंबर तक के लिए लागू किया जाएगा. इस दौरान यात्रियों की सुविधा के अनुसार समय का निर्धारण किया जाएगा. नए शेड्यूल के तहत पटना से 14 शहरों को हवाई कनेक्टिविटी बनी रहेगी.

पटना से देर रात भी विमान परिचालन

पटना एयरपोर्ट प्रबंधन की मानें तो अब पटना से देर रात भी विमान सेवा मिलेगी. पटना एयरपोर्ट पर पहली उड़ान के रूप में दिल्ली से इंडिगो की विमान 8 बजे पटना पहुंचेगी और यह 8:35 बजे वापसी के लिए उड़ान भरेगी. जबकि आखिरी उड़ान के रूप में बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की विमान देर रात 11:45 बजे पटना पहुंचेगी और फिर 12:20 बजे वापसी के लिए उड़ान भरेगी.

किस रूट पर कितने जोड़ी विमानों का होगा परिचालन 

पटना एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार नए शेड्यूल के अनुसार सबसे अधिक पटना दिल्ली मार्ग पर 14 जोड़ी विमानों का परिचालन होगा वहीं पटना बेंगलुरू मार्ग पर छः जोड़ी, पटना कोलकाता मार्ग पर 4 जोड़ी, पटना से मुंबई और हैदराबाद मार्ग पर तीन - तीन जोड़ी और पटना पुणे मार्ग पर दो जोड़ी विमानों का परिचालन होगा. इसके साथ ही चंडीगढ़, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, लखनऊ, चेन्नई, रांची, नवी मुंबई और भोपाल के लिए एक एक जोड़ी विमानों का परिचालन किया जाएगा.

TagsBihar