☰
Bihar

ट्रिपल सी से कभी नहीं करेंगे समझौता, सुशासन दिवस पर निशांत ने कहा 'पिता के रास्तों पर चलेंगे'

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: नीतीश कुमार के बिहार की सत्ता संभालने के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जदयू ने सुशासन दिवस मनाया. इस अवसर पर राजधानी पटना में स्थित प्रदेश कार्यालय समेत सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए. पटना में सुशासन दिवस कार्यक्रम समापन के बाद नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मीडिया से बात की और अपने पिता के ट्रिपल सी से समझौता नहीं करने की बात दोहराई. निशांत ने साफ शब्दों में कहा कि वह अपने पिता के रास्ते पर चलेंगे और उनके सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करेंगे.

निशांत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उन पर और नीतीश कुमार पर अपना भरोसा बनाए रखें. जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याओं को सुनें. निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है. दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय के विकास और कल्याण के लिए कई काम किए गए हैं.

निशांत ने दोहराते हुए कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और कम्युनिज्म से कभी समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए काम जनता के सामने हैं. इन्हीं कामों और सुशासन की सोच को आगे बढ़ाने के लिए सुशासन दिवस मनाया जा रहा है. निशांत ने साफ कहा कि वह अपने पिता के सिद्धांतों पर ही आगे बढ़ेंगे और किसी भी हाल में उनसे समझौता नहीं करेंगे. निशांत कुमार ने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है. इसमें प्रधानमंत्री का भी सहयोग मिल रहा है. उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों के प्रति आभार जताया.

TagsBihar