☰
Bihar

बांकीपुर चुनाव के पहले क्या बिहार की राजनीति में आएगा और उबाल, क्यों अरेस्ट हुए तेजप्रताप, किसको मिलेगा लाभ 

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): क्या बांकीपुर उपचुनाव के मतदान के दिन के पहले बिहार की राजनीति और गर्म होगी. लगभग 22 दिनों के बाद पटना लौटे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार को खुली चुनौती दे दी है. कहा कि हमारे बड़े भाई को अरेस्ट किया गया है. हम आग्रह नहीं, चेतावनी देते हैं कि अगर 24 घंटे के अंदर मुकदमा वापस नहीं लिया गया, सभी को नहीं छोड़ा गया, तो बड़ा आंदोलन खड़ा होगा. बता दें कि पटना में नीट पेपर लीक को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल वह बेउर जेल में हैं. पुलिस की इस कार्रवाई से उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव आग बबूला हो गए है. 

हम सरकार को चेतावनी देते हैं, नहीं तो...

उन्होंने कहा कि हमारे बड़े भाई तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया गया है. उन पर धाराएं लगाई गई हैं. हम सरकार को सलाह के साथ चेतावनी देना चाहते हैं कि जितने भी छात्र या लोगों पर इस आंदोलन को लेकर एफआईआर की गई है, उन्हें छोड़ा जाए. जब दिल्ली में तय हो गया था कि सभी केस वापस लिए जाएंगे, तो हम आग्रह नहीं, बल्कि सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि अगर कल तक जिन्हें जेल में डाला गया है, जिन छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया और जेल में डाले गए लोगों को रिहा नहीं किया गया, तो बहुत बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगें. उन्होंने यह भी कहा कि सिवान में छात्रों पर ए के 47 से गोली चलाई गई. तीन छात्र घायल हुए, हर जगह से ऐसी खबर आ रही है कि बिहार में विभिन्न जिलों में पुलिस ने गलत तरीके से कार्रवाई की है. लोगों पर लाठियां बरसाई गई है और फर्जी मुकदमा किया गया है. 

तेजस्वी यादव अस्पताल जाकर घायलों से भी की मुलाकात

तेजस्वी यादव ने पटना के मेदांता अस्पताल में जाकर सिवान के उन घायल छात्रों से भी मुलाकात की, जो शनिवार को हुए प्रदर्शन में घायल हुए थे. दरअसल, तेज प्रताप यादव को पहली बार जेल गए हैं. तेज प्रताप यादव 25 जुलाई को पटना में आयोजित बिहार बंद में शामिल हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था. फिर शनिवार शाम को पुलिस तेज प्रताप यादव को पटना के मॉल से अपने साथ ले गई थी. पुलिस उन्हें नौबतपुर थाने लेकर पहुंची, जहां देर रात उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया. उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपिके से बिहार में आंदोलन करने की अपील की थी.