Bihar

हमारा सब कुछ लुट गया है....छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार के बाद टूटे रोशन आनंद, देखिए 

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सहरसा(SAHARSA):ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक रोशन सर ने सोमवार को अपने छोटे भाई प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार किया. जिसमे भारी संख्या में उनके समर्थकों की भीड़ देखी गई.नम आंखों से रोशन सर और सभी लोगों ने प्रिंस यादव को अंतिम विदाई दी.वहीं रोशन सर फूट-फूटकर रोए और कहा कि उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है.उन्हें अंदाज़ा नहीं था कि जेल जाने के बाद उनके भाई की मौत की खबर उन्हें मिलेगी.

पैतृक गांव पहुंचे तो माहौल भावुक

 वही उनके गांव में बढ़ती भीड़ और संवेदनशील माहौल को देखते हुए प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही. पटना से जमानत मिलने के बाद जब वह अपने पैतृक गांव पहुंचे तो माहौल और अधिक भावुक हो गया. अपने छोटे भाई के पार्थिव शरीर को देखते ही रोशन आनंद भावुक हो उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई.

भाई के शव को देख फुट फुटकर रोये रोशन आनंद

गांव पहुंचने के बाद रोशन आनंद ने घर की छत से मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए शांति और संयम बनाए रखने की अपील की उन्होंने परिवार के प्रति लोगों द्वारा व्यक्त की जा रही संवेदनाओं के लिए आभार जताया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आग्रह किया. 

हजारों शुभचिंतकों की मौजूदगी में प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार

इसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और हजारों शुभचिंतकों की मौजूदगी में प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया.अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. श्मशान घाट तक लोगों का हुजूम उमड़ा रहा तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना रहा.धमसेना में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों की भावनात्मक उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि प्रिंस यादव अपने क्षेत्र और समाज में बेहद लोकप्रिय एवं सम्मानित थे. उनकी असमय मृत्यु ने पूरे इलाके को गहरे दुख में डुबो दिया है.