☰
Bihar

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर तंज, बोले- पुल हमने बनवाया और उद्घाटन करने आ रहे हैं प्रधानमंत्री

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार में मौसम और मौका चाहे कोई भी हो लेकिन राजनीतिक माहौल हमेशा ही गर्म रहता है. अभी विधान परिषद चुनाव और उसकी सरगर्मी खत्म होते ही अब पीएम मोदी के बिहार दौरा का मामला सामने आ गया है. पीएम के बिहार दौरा के दौरान कच्ची दरगाह - बिदुपुर पुल के उद्घाटन को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान पर भी पलटवार किया.

हमारा संकल्प है बिहार बने विकसित राज्य

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए बिहार के लोगों को दिवाली और छठ पर्व की शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हमारा सपना है कि बिहार विकसित बने, बिहार को सम्मान मिले और अपराध मुक्त राज्य हो. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर के बिहार दौरे को लेकर कहा कि बाढ़ के समय कुछ नहीं किया, किसानों की फसल डूब कर बर्बाद हो गई उनके लिए कुछ भी नहीं किया लेकिन अब फीता काटने आ रहे हैं.

बनवाई हमने, उद्घाटन पीएम करेंगे

तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जिस कच्ची दरगाह - बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करने आ रहे हैं उसे हमने बनवाया है. उन्होंने कहा कि जब 2015 में हमारी सरकार बनी थी उस वक्त मैं उप मुख्यमंत्री तथा पथ निर्माण विभाग का मंत्री था. तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हमने उस सड़क पुल का शिलान्यास किया था जिसका फीता काट कर उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार में हमने 5 लाख लोगों को नौकरी दी, कई अन्य विकास के काम किए जबकि इनलोगों से कुछ नहीं हो रहा है.

दिमागी नक्सल के बयान पर पलटवार

इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमागी नक्सली वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा यह लोग कुछ कर तो पाए नहीं. अगर कुछ किया होता फिर आज वह लोग इनसे सवाल नहीं पूछता जिनको दिमागी नक्सली कहते हैं

TagsBihar