☰
Bihar

राजधानी में आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो, सीएम सम्राट करेंगे शुभारंभ

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: एक तरफ छठ महापर्व की तैयारी पूरे राज्य में जोर शोर से चल रही है तो दूसरी तरफ मंगलवार को मुख्यमंत्री राजधानी वासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को राजधानी पटना में वाटर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे को पर्यटन और परिवहन की दृष्टि से काफी अहम साबित होने वाला है. फिलहाल वाटर मेट्रो से राजधानी पटना के कंगन घाट से दीघा घाट के बीच संचालित की जाएगी. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से संचालित होने वाली यह सेवा शहर में जल परिवहन और पर्यटन को नया विस्तार देगी. इसके शुरू होने से लोगों को गंगा में सफर करने का नया विकल्प मिलेगा.

दीघा घाट से कंगन घाट के बीच करीब 12 किलोमीटर की दूरी आधुनिक मेट्रो बोट से तय की जाएगी. इस बोट में एक बार में करीब 1000 पर्यटक सफ़र कर सकेंगे. गंगा के रास्ते सफर करने के दौरान यात्रियों को शहर का खूबसूरत नजारा भी दिखेगा. इसके साथ ही राजधानी में जल पर्यटन का विकास होगा. वाटर मेट्रो को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है. गांधी घाट पर बोट को तेजी से चार्ज करने के लिए विशेष सुपर चार्जर लगाया गया है. इसकी मदद से बोट महज 10 से 15 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो सकेगी. इससे सेवा के संचालन में समय की बचत होगी और बोट को दोबारा यात्रा के लिए तैयार करना आसान होगा.

यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो बोट में सीसीटीवी कैमरे और ऑटोमेटिक लोकेशन सिस्टम लगाये गये हैं. इनकी निगरानी रिमोट सिस्टम के जरिये की जायेगी. इससे बोट की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा सकेगी. आधुनिक निगरानी व्यवस्था से यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाटर मेट्रो के रूट पर तीन से चार रेस्क्यू बोट भी तैनात रहेंगी. किसी भी आपात स्थिति में इनकी मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकालने और तत्काल सहायता पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी. सीसीटीवी, लोकेशन सिस्टम और रेस्क्यू बोट के जरिये सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया है. पटना में वाटर मेट्रो सेवा शुरू होने से गंगा के रास्ते पर्यटन को नया आकर्षण मिलने की उम्मीद है. एक साथ 100 यात्रियों की क्षमता वाली एसी बोट लोगों को नदी में सफर का अलग अनुभव देगी. इसके साथ ही शहर में जल परिवहन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. हालांकि, नियमित परिचालन का समय, किराया और टिकट बुकिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही यात्री अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे.

TagsBihar