Bihar

बिहार की राजनीति पर विजेंद्र यादव का बड़ा बयान, JDU के नाम और IRCTC मामले पर कही अहम बात

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA): बिहार की सियासत से जुड़े कई मुद्दों पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी है. जदयू के नाम में संभावित बदलाव की चर्चा हो या लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से जुड़ा IRCTC मामला, उन्होंने अलग-अलग सवालों पर अपनी बात रखी हालांकि, बिहार के प्रमुख नेताओं के नाम पर स्थानों का नामकरण और प्रतिमाएं लगाने की मांग पर उन्होंने टिप्पणी करने से दूरी बनाई

JDU के नाम में बदलाव पर क्या है विजेंद्र यादव की राय?

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा की ओर से पार्टी का नाम कथित रूप से 'जदयू नीतीश' करने की चर्चा पर विजेंद्र यादव से सवाल किया गया उन्होंने कहा कि ऐसी इच्छा रखना अच्छी बात हो सकती है, लेकिन किसी भी तरह के बदलाव पर अंतिम निर्णय पार्टी की प्रक्रिया के तहत ही होगा.उनका कहना था कि जब इस संबंध में पार्टी के सामने औपचारिक प्रस्ताव आएगा तब उस पर विचार किया जाएगा और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकेगा

चिराग पासवान की मांग पर नहीं दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की ओर से रामविलास पासवान, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के नाम पर जगहों का नामकरण करने तथा उनकी प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग से जुड़ा सवाल भी विजेंद्र यादव के सामने रखा गया. इस मुद्दे पर उन्होंने कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी विजेंद्र यादव ने साफ किया कि वह इस विषय पर कुछ नहीं बोलना चाहते.

IRCTC मामले पर विपक्ष को घेरा

लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से जुड़े IRCTC मामले में आरोप तय होने के सवाल पर विजेंद्र यादव ने विपक्ष पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े सवाल संबंधित लोगों से ही पूछे जाने चाहिए. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर सवाल खड़े किए विजेंद्र यादव ने कहा कि जो लोग सरकारी खजाना खाली होने की बात करते हैं, उनसे यह भी पूछा जाना चाहिए कि आखिर खजाना गया कहां उन्होंने आरोप तय होने के घटनाक्रम को लेकर भी विपक्ष को घेरने की कोशिश की

वैशाली मामले में चल रही जांच

वैशाली से जुड़े एक मामले पर पूछे गए सवाल का विजेंद्र यादव ने संक्षिप्त जवाब दिया उन्होंने कहा कि मामला सामने आया है और फिलहाल उसकी जांच की जा रही है जांच पूरी होने से पहले उन्होंने इस विषय पर कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की

TagsBihar