Bihar

RJD वालों को दृष्टिदोष हो गया है! प्रियंका भारती के ‘गुटखा’ वाले पोस्ट पर BJP ने दिया जवाब

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें राजद प्रवक्ता प्रियंका भारती ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है, जिसका बवाल अब राजनीति गलियारे में तेज हो गया है. जिसमें प्रियंका भारती ने लिखा है कि वैधानिक चेतावनी, गुटखा और तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. वहीं इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह के कमेंट किए जा रहे हैं. इसको लेकर अब मामला गरमा रहा है.

 प्रियंका भारती के पोस्ट से मचा बवाल

  राजद प्रवक्ता के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस का विषय बन चुका है. राजद समर्थक मुख्यमंत्री को लेकर कई आपत्तिजनक और व्यक्तिगत पोस्ट कर रहे हैं. वहीं अब इस पोस्ट को लेकर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं कि जब सम्राट चौधरी को लौंग खाने की आदत है, तब बिना किसी ठोस पुष्टि के उन्हें गुटखा बताकर उनके खिलाफ अभियान क्यों चलाया जा रहा है. चाहे वह आम इंसान हो या फिर किसी बड़े पद पर बैठा इंसान, सभी का अपना व्यक्तिगत जीवन होता है. ऐसे में किसी के निजी जीवन पर किसी तरह का कमेंट या टिप्पणी करना कहीं से सही नहीं है. क्योंकि आप राजनीति कर सकते हैं, लेकिन किसी के जीवन में हस्तक्षेप नहीं कर सकते.जब आपके पास कोई सबूत या तथ्य नहीं है.

पढ़ें पूरा मामला क्या है

दरअसल, ये पूरा मामला 10 अगस्त का है. पटना के गांधी मैदान में तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे, जहां उन्होंने खुले मंच पर सबके सामने जेब से कुछ निकाला और मुंह में डाल लिया. ये सोचने वाली बात है कि इतने बड़े मंच पर राज्य का मुखिया क्या गुटखा खाएगा. इसका क्या सबूत है कि सीएम ने गुटखा ही खाया था या फिर खैनी खाई थी. लेकिन राजद की ओर से इसे मुद्दा बनाया जा रहा है और प्रियंका भारती के ट्वीट के बाद अब राजद समर्थक इसे शेयर कर रहे है. हालांकि, अब तक सरकार की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान इस पोस्ट को लेकर नहीं आया है.

बीजेपी की ओर से भी पलटवार किया गया

वहीं अब प्रियंका भारती के ट्वीट पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल यह किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को लौंग खाने की आदत है, जो पहले से ही सभी को पता है, तो केवल वीडियो के बहाने उन्हें गुटखा क्यों बताया जा रहा है. अब इसको लेकर राजद प्रवक्ता तमाशा बना रहे हैं. हालांकि, इसको लेकर प्रदेश महामंत्री सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ.प्रीति शेखर ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा है कि तंबाकू खाकर IAS अधिकारियों के हाथ में पिकदान थमाकर थूकने वाले नेता लालू प्रसाद यादव के पार्टी की प्रवक्ता को दृष्टि दोष हो गया है जिन्हें तंबाकू और लौंग इलाइची में फर्क नजर नहीं आता.

TagsBihar