Bihar

बाढ़ पीटीईसी कॉलेज में खाने में कॉकरोच मिलने से हंगामा, शिक्षकों का विरोध

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

बाढ़(BARH):बिहार के बाढ़ स्थित पीटीईसी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है.शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि भोजन में कॉकरोच और अन्य कीड़े पाए गए, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और उन्होंने कड़ा विरोध दर्ज कराया.प्रशिक्षण के लिए विभिन्न जिलों से आए शिक्षक पीटीईसी कॉलेज में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करते है.कॉलेज प्रशासन की ओर से उन्हें रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन इस बार भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों में गहरी नाराजगी देखने को मिली.

पहले भी कई शिक्षक बीमार पड़ चुके हैं

कई शिक्षकों का कहना है कि भोजन स्वच्छ नहीं है और इसपहले भी कई बार भोजन को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैंसे पहले भी कई बार भोजन को लेकर शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन सुधार नहीं हुआ.नालंदा जिले से आए एक शिक्षक ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसी स्थिति सामने आई हो. इससे पहले भी कई शिक्षक बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भोजन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया.शिक्षकों ने आरोप लगाया कि लगातार लापरवाही के कारण उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है.

व्यवस्था में सुधार की मांग

घटना के बाद शिक्षकों ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत की, लेकिन मौके पर प्रधानाचार्य मौजूद नहीं थे.उनकी जगह प्रशासनिक अधिकारी (एडमिन) पहुंचे और उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य बाद में शिक्षकों से मुलाकात करेंगे.इस जवाब से शिक्षक और अधिक नाराज हो गए और उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की.शिक्षकों का कहना है कि प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही गंभीर मुद्दा है और तुरंत इसकी जांच होनी चाहिए.वहीं, मामले को लेकर शिक्षकों में असंतोष बना हुआ है और वे साफ-सुथरे व गुणवत्तापूर्ण भोजन की मांग कर रहे है.

TagsBihar