☰
Bihar

रणजी क्रिकेट मैच के दौरान ग्राउंड में घुसा कुत्ता, पुलिस ने लगाया दौड़, देखें वीडियो

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

राजगीर (RAJGIR): आज राजगीर क्रिकेट स्टेडियम रणजी ट्रॉफी के मैच के दौरान एक ऐसा अनोखा नजारा देखने को मिला जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी मुकाबले का आगाज रविवार को राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. वहीं मैच के लंच टाइम में ग्राउन्ड में दो कुत्ते घुस गए जिसे भागने के लिए पुलिस कर्मी को दौड़ लगाना पड़ा जिससे बिहार में क्रिकेट एसोसिएशन की पोल खुल गई.

कैसे हुआ हादसा 
राजगीर में इस बड़े क्रिकेट मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है. हालांकि, स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा नहीं होने के कारण इस बार आम दर्शकों को मैच देखने के लिए प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है. मैच के लंच टाइम में ग्राउन्ड में दो कुत्ते अचानक से घुस गए जिसे भागने के लिए पुलिस कर्मी को दौड़ लगानी पड़ी. 

अब इस घटना के बाद ये मैच लोगों के बीच में चर्चा का केंद्र बन गया है जहां सवाल यह उठ रहा है कि अगर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ था तो उस स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी का मैच क्यों आयोजित हुआ. रणजी का मैच अलग-अलग जगह 10 अक्टूबर 2026 से 5 नवंबर 2026 तक खेला जाएगा जिसमें अलग-अलग खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखाएंगे.

TagsBihar