Bihar

बिहार के युवाओं के लिए वरदान है ये 3 योजनाएं, पढ़ाई से लेकर रोजगार तक का मिलता है फायदा

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
बिहार के युवाओं के लिए वरदान है ये 3 योजनाएं, पढ़ाई से लेकर रोजगार तक का मिलता है फायदा

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिहार सरकार की ओर से छात्रों और युवाओं के लिए काई तरह की योजनाएं चलाई जाती है जिनमें शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार आर्थिक रूप से मदद करती है.जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्रों और युवाओं को भी बराबर और समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिलता है. ऐसे में आज हम आपको ऐसी तीन योजनाओं के बारे में बताने वाले है.जिसके तहत सरकार छात्रों को शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सफर को आसान बनाने के लिए मदद करती है वह योजनाएं क्या है और आप उसका लाभ कैसे उठा सकते है चलिए बताते है.

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड(BSCC)

सबसे पहले बात कर लेते है स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की. बिहार सरकार ओर से चलाये जाने वाली यह योजना अब तक लाखों बच्चों को उनकी शिक्षा उच्च शिक्षा को पूरा करने में मदद कर चुकी है.सबसे पहले स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड होता क्या है इस बात को आसान भाषा में समझना जरूरी है. आपको बता दें कि बिहार सरकार क्रेडिट स्टूडेंट कार्ड के जरिये राज्य के गरीब और असहाय परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा को पूरा करने के लिए लोन देती है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है. उसके लिए 4 लाख तक का लोन सरकार बिना किसी ब्याज के देती है और इसके लौटाने की समय सीमा भी तय की गई है. योजना के तहत जब तक छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करके नौकरी ना ले ले तब तक इसे नहीं लौटना है.

कौन-कौन उठा सकता है योजना का लाभ ?

ऐसे सवाल उठता है कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ कौन-कौन से लोग उठा सकते है तो आपको बता दें कि अगर आप बिहार के निवासी है और 12वीं पास कर चुके है तो आप योजना के लिए आवेदन कर सकते है, सबसे जरूरी बात यह है कि 12वीं पास करने के बाद किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेना भी जरूरी है, जिसके आधार पर आपको स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा.

वही योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने भी जरूरी है जो इस प्रकार है:

छात्र और माता-पिता का आधार कार्ड

बिहार निवासी प्रमाण पत्र

मैट्रिक या इंटर की मार्कशीट

कॉलेज प्रवेश का प्रमाण पत्र

जिस कॉलेज में आपने एडमिशन लिया है उसकी फीस जुडी जरूरी दस्तावेज 

पासपोर्ट साइज फोटो

आय प्रमाण पत्र 

बैंक खाता

 यदि आपके पास सभी जरूरी दस्तवेज है तो आप Bihar Government के 7 निश्चय युवा मिशन पोर्टल पर जाकर इस योजना के लिए आवेदन दे सकते है और इसका लाभ भी उठा सकते है.

कुशल युवा कार्यक्रम(KYP)

वही बिहार के युवाओं का कौशल विकसित करने के लिए सरकार की ओर से एक बहुत ही अच्छी योजना चलायी जाती है जिसका नाम कुशल युवा कार्यक्रम है. इस योजना के तहत बिहार के छात्रों को इंटरव्यू में बैठने के लिए तैयार हो जाता है.जहां उनको बोलने,लिखने,पढ़ने के साथ कंप्यूटर से जुड़ी बेसिक जानकारी दी जाती है, ताकि वह इंटरव्यू में आसानी से बैठ सकें और उसको पास भी कर सकें.

क्या है कौशल युवा कार्यक्रम ?

 साफ शब्दों में कहा जाए तो इस योजना के तहत बिहार के ऐसे छात्र जो नौकरी परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको 3 महीने के अंदर कंप्यूटर से जुड़े सभी बेसिक जानकारी सॉफ्ट स्किल डेवलप करने और कम्युनिकेशन स्किल को ठीक किया जाता है. जिसमे अंग्रेजी हिंदी बोलना और उसे सही से पढ़ना सिखाया जाता है ताकि जब भी इंटरव्यू में बैठे तो उन्हें कोई परेशानी ना हो.यानी शिक्षा के बाद सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाया है ताकि बच्चों को शिक्षित होने के बाद उन्हें इंटरव्यू में कैसे बैठना है इसके लिए भी तैयार किया जाता है.

कौन-कौन कर सकता है आवेदन पढ़िये 

अब चलिए जान लेते हैं कि इस योजना के लिए कौन से लोग आवेदन कर सकते हैं तो आपको बता दें कि इस योजना के लिए केवल बिहार के छात्र ही आवेदन कर सकते है.योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले छात्रों को पहले 1000 रुपये जमा करने पड़ते हैं हलांकि यह पैसा कोर्स पूरा होने के बाद वापस लौटा दिया जाता है.योजना के तहत प्रशिक्षण के बाद परीक्षा भी ली जाती है जो छात्र एक बार में परीक्षा पास कर लेते है उनको सर्टिफिकेट दिया जाता है वही इसके साथ ही उनकी 1000 रुपये की राशि जो जमा की जाती है उसको भी उनके खाते में वापास भेज दी जाती है. वही अगर कोई छात्र ऐसा है जो तीन बार की कोशिश में परीक्षा पास नहीं कर पाता है तो उसकी राशि जप्त कर ली जाती है.

पढ़ें क्या है सरकार की शर्त

योजना का लाभ केवल बिहार के छात्र उठा सकते है जो 12वीं पास कर चुके है.वही इसका लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 15 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.हालंकी SC और ST वर्ग के छात्रों के लिए लिए उम्र सीमा 30 साल, ओबीसी के लिए 28 साल और दिव्यांग के लिए 30 साल निर्धारित है.

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना

अब बात कर लेते है बिहार सरकार के मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना की.इस योजना के तहत ऐसे युवा जो 12वीं पास कर चुके है और नौकरी की तलाश कर रहे है. उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है तो उनको सरकार की ओर से आर्थिक रूप से मदद दी जाती है.जिनको हर माह 1000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. यह पैसा उनके खाते में डायरेक्ट भेजा जाता है.

पढिए क्या है योजना को लेकर सरकार की शर्त

योजना का लाभ लेने के लिए लाभुको बिहार का निवासी होना चाहिए. उसकी उमरा 20 से 25 साल के बीच होना चाहिए. वही इंटर कम से कम पास होना चाहिए.इसके साथ ही वर्तमान में किसी शैक्षणिक कोर्स को नहीं कर रहा है और नौकरी नहीं मिली है ऐसे युवाओं को भी सरकार 2 साल तक एक 1000 रुपये की आर्थिक मदद देती है ताकि उसको नौकरी खोजने में मदद मिल सके.यदि आप बिहार के निवासी है तो आपको इन योजनाओं का लाभ जरूर उठाना चाहिए जो सरकार केवल आपके लिए ही शुरू की है.