Bihar

युवा देश की धड़कन और समाज की ऊर्जा हैं: बिहार सरकार मंत्री विजय कुमार सिन्हा

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA) : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवा देश की धड़कन, समाज की ऊर्जा और भविष्य का निर्माण करने वाली शक्ति हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए देश और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.

युवाओं में जोश होना चाहिए, लेकिन जोश के साथ होश भी जरूरी

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि युवाओं में जोश होना चाहिए, लेकिन जोश के साथ होश भी जरूरी है. बिना दिशा के शक्ति भटक सकती है और बिना शक्ति के दिशा अधूरी रह जाती है. इसलिए युवाओं को अपने व्यक्तिगत सपनों के साथ देश के सपनों को भी जोड़ना होगा.विकसित भारत और विकसित बिहार का सपना एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं. नकारात्मकता और सामाजिक कुरीतियां समाज को पीछे खींचती हैं. युवाओं को इनसे लड़ते हुए शिक्षा, कौशल, मेहनत और ईमानदारी को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए. शिक्षा से विचार बदलते हैं और अच्छे विचारों से समाज में बदलाव आता है.

नए विचारों को जमीन पर उतारने का आह्वान

सबसे महत्वपूर्ण ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना, इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए

मंत्री ने कहा कि जब एक युवा बदलेगा तो उसका परिवार बदलेगा, परिवार से गांव में बदलाव आएगा और गांवों के बदलने से पूरा बिहार बदलेगा. बिहार वीरों और ज्ञान की भूमि रही है और इस गौरव को फिर से आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने युवाओं से स्वच्छता अपनाने, पेड़ लगाने, जल बचाने, बेटियों का सम्मान करने, बुजुर्गों की सेवा करने और छोटे व्यापार को बढ़ावा देने की अपील की. साथ ही नए विचारों को जमीन पर उतारने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना है और युवाओं को इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

 

TagsBihar