☰
Bihar

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिनों तक सदन में विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर घेर सकती है सरकार को

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा जो कि पांच दिन चलेगा. 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक आयोजित विधानसभा सत्र में कुल 5 बैठकें आयोजित की जाएगी. शीतकालीन सत्र बुलाने का फैसला बुधवार को सम्राट कैबिनेट की बैठक में ली गई. विधानमंडल का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं. इस दौरान विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है वहीं राज्य सरकार विकास कार्यों को पटल पर रखेगी. हालांकि, सदन में पेश होने वाले विधेयकों और अन्य कार्यों की विस्तृत सूची की पुष्टि आधिकारिक कार्यसूची जारी होने के बाद ही होगी.

शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार की तरफ से विधायी प्रस्ताव और विभागीय कार्य सदन में रखे जा सकते हैं. राज्य की योजनाओं, प्रशासनिक फैसलों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा सत्र की कार्यवाही का हिस्सा हो सकती है. इन मुद्दों पर अंतिम स्थिति सदन की निर्धारित कार्यसूची से स्पष्ट होगी. 30 नवंबर से शुरू होने वाला यह सत्र 4 दिसंबर को समाप्त होगा. पांच दिनों की अवधि में विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी. सत्र के दौरान प्रश्नों, सरकारी कामकाज और विधायी प्रस्तावों के लिए समय तय किया जाएगा. अब देखना है कि सत्र के दौरान क्या सब होता है.

TagsBihar