पटना (PATNA): कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बना लेन नीतीश सेतु को लेकर विपक्ष लगातार एनडीए सरकार पर हमलवार है. इस पुल के नामकरण को लेकर भी विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है वहीं सवाल कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आए लेकिन उन्होंने कुछ नहीं दिया. विपक्ष के सवालों पर बिहार की मंत्री लेशी सिंह ने बड़ा हमला किया है. इसके साथ ही उन्होंने रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और कहा कि वह लोग पहले अपनी पार्टी और परिवार देखें. अपना संभल नहीं रहा है दूसरे को क्या देखेंगे.
मंत्री लेशी सिंह ने विपक्ष के आरोप कि प्रधानमंत्री बिहार आते हैं और कुछ दिए बगैर ही चले जाते हैं पर पलटवार करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार में लगातार विकास हो रहा है. केंद्र सरकार और बिहार की सरकार विकास का काम कर रही है और यह सब को दिख रहा है. अगर उन्हें नहीं दिख रहा है तो लगता है कि उन्होंने टीन का चश्मा लगा रखे हैं. बिहार में जब उन्हें 15 वर्ष के लिए मौका मिला तो सबने देखा कि क्या किया. हमारे नेता नीतीश कुमार को जब मौका तो दो दशक में एनडीए की सरकार ने जो भी काम किया वह सामने है, प्रमाण देने की आवश्यकता कहां है. हमारे नेता बिहार को संवारने वाले के रूप में देखे जाते हैं. प्रधानमंत्री भी जब आते हैं, तो बड़ी सौगात दे कर जाते हैं.
लेशी सिंह ने कहा कि बिहार सरकार या केंद्र की सरकार लगातार काम कर रही है और विकास कर रही है लेकिन उन्हें नहीं दिखाई दे रहा है. उनलोगों का नजरिया ही विकास देखने का नहीं है. वहीं उन्होंने पीएम के हरा गमछा लहराने से संबंधित बयान पर लेशी सिंह ने कहा कि उनके बारे में क्या बोलें. वह पहले अपनी पार्टी और परिवार को देखें, खुद का संभलता नहीं है दूसरे को क्या कहेंगे.