पटना: बिहार में दशहरा के साथ ही मौसम में बदलाव दिखने लगा है. एक तरफ शाम से लेकर सुबह तक जहां तापमान में गिरावट देखी जा रही है तो दूसरी तरफ दिन में तेज धूप भी अपना असर दिखा रहा है. इस बीच अब मौसम विभाग ने बिहार के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है जिससे राज्य के मौसम पर असर पड़ सकता है. राजधानी पटना में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के लिए 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पूर्वी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ अंडमान द्वीपसमूह के ऊपर बने वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 23 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है. इससे जुड़ा परिसंचरण समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. मौसम विभाग ने बताया कि यह सिस्टम 24 अक्टूबर को अवदाब और 25 अक्टूबर को गहरे अवदाब में बदल सकता है. इसके 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने की बहुत अधिक संभावना है. इसके बाद तूफान आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ सकता है. इसके असर से बिहार में पूर्वी हवाओं का प्रवाह बढ़ने और वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है.
29 अक्टूबर को हो सकती है भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बिहार के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज झोंकों वाली हवा चलने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे बिहार के इलाकों में ज्यादा दिख सकता है.
इन जिलों में दिखेगा अधिक असर
सीमांचल और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में मौसम अधिक खराब रहने की आशंका है. 29 अक्टूबर को गया, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्णिया और किशनगंज जिले तथा आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेताया है कि बिजली गिरने से लोगों और पशुओं की जान को खतरा हो सकता है. तेज हवा और वज्रपात से खेतों में खड़ी फसलों और फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. खराब मौसम में झुग्गियों, झोपड़ियों और कच्चे मकानों को भी नुकसान हो सकता है. विभाग ने लोगों से मौसम खराब रहने के