☰
Bihar

अनंत सिंह की बेटी की शादी में दूल्हे के पिता का जलवा! बेटे की बारात में झारखंडी बैंड पर लगाए जमकर ठुमके, देखिए Video

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

पटना(PATNA): मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है. इस हाई-प्रोफाइल शादी में मेहमानों की भीड़, शानदार तैयारियों और बारात के जश्न ने समारोह को खास बना दिया है. दूल्हे ऋषिकेश की बारात जब बिहटा स्थित रामकृष्ण नगर से निकली, तो ढोल-नगाड़ों और बैंड की धुन पर हर कोई झूमता नजर आया. खास बात यह रही कि बेटे की शादी में दूल्हे के पिता ने भी जमकर डांस किया.

बेटे की बारात में पिता ने लगाए ठुमके

बारात निकलते ही जश्न शुरू हो गया. झारखंड के प्रसिद्ध झारखंडी बैंड की धुन पर बाराती जमकर नाचे. दूल्हे का अंदाज भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा. इस दौरान दूल्हे के पिता रणविजय कुमार सिंह अपनी खुशी नहीं रोक पाए. उन्होंने भी बैंड की धुन पर जमकर ठुमके लगाए. पिता को इस तरह नाचते देख परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी उत्साह से झूमने लगे.

मां ने निभाई पारंपरिक रस्म

बारात रवाना होने से पहले घर में शादी की पारंपरिक रस्में निभाई गईं. दूल्हे की मां आशा देवी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ बेटे ऋषिकेश कुमार का परछावन किया. तिलक-चंदन लगाकर उन्हें विवाह के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान घर में खुशी के साथ भावुकता का माहौल भी देखने को मिला.

कई जगहों से पहुंचे मेहमान

इस चर्चित शादी में अमेरिका, अहमदाबाद और बिहार के अलग-अलग जिलों से मेहमान पहुंचे हैं. बारात बिहटा से निकलकर अनंत सिंह के पैतृक गांव लदवां पहुंचेगी. यहीं ऋषिकेश और शिवांगी विवाह की रस्में पूरी करेंगे और सात फेरे लेंगे. फिलहाल इस शादी में दूल्हे के साथ-साथ उनके पिता का डांस भी खूब चर्चा बटोर रहा है. ढोल-नगाड़ों और झारखंडी बैंड की धुन ने शादी के जश्न में चार चांद लगा दिए हैं.