☰
Bihar

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को सम्राट सरकार की राहत! 1.60 लाख से अधिक परिवारों के खाते में भेजे गए ₹112 करोड़

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

पटना (PATNA): बिहार में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में सीएम सम्राट चौधरी ने प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने अनुदान राशि जारी की है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज डीबीटी के माध्यम से 1,60,201 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में प्रति परिवार 7,000 रुपये की दर से कुल 112 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में दो बार बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई और राज्य सरकार लगातार प्रभावित लोगों की मदद के लिए खड़ी रही. उन्होंने कहा कि सरकार अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को सहायता पहुंचा चुकी है. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आपदा की हर परिस्थिति में सरकार बिहार की जनता के साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कहा कि बाढ़ से होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए आने वाले दिनों में ठोस योजना बनाकर काम करना होगा, ताकि भविष्य में बाढ़ की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटा जा सके.

राज्य सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि भेजने का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. प्रति परिवार 7,000 रुपये की सहायता से प्रभावित परिवारों को आपदा के दौरान हुई परेशानियों से उबरने में मदद मिलेगी. सीएम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आपदा से प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुंचे और राहत कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं रहे.

TagsBihar