टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार सरकार लगातार लोगों के लिए काम कर रही है, ताकि जमीनी स्तर से जुड़े लोगों यानी वैसे परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके परिवार के बच्चे, युवा यहां तक कि बुजुर्गों को किसी तरह की परेशानियां ना हो. इसी को देखते हुए सरकार की ओर से जहां बिहार के छात्रों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, युवाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं और आर्थिक रूप से मदद की जाती है, ताकि वे आगे बढ़ सकें. उसी तरह से बिहार के बुजुर्गों के लिए भी सरकार योजनाएं संचालित कर सम्मान देने का काम करती है, जहां उन्हें आर्थिक रूप से मदद दी जाती है और हर महीने उनके खाते में पैसे भेजे जाते हैं. अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. कैसे, चलिए आपको बताते हैं.
हर महीने 1100 बैंक में भेजे जाते हैं
अब बता दें कि बिहार के बुजुर्गों के लिए सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजना चलाई जाती है. इसके तहत हर महीने ऐसे लोग, जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है, उन्हें हर महीने आर्थिक मदद सरकार देने का काम करती है, जहां डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हर माह 1,100 रुपये सम्मान राशि भेज दी जाती है. हालांकि, इसके लिए आवेदन के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और निर्देश भी हैं. यदि आपके घर में भी कोई ऐसा बुजुर्ग है, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है, तो आप इस योजना के लिए उनके लिए आवेदन कर सकते हैं. चलिए पूरी प्रक्रिया बताते हैं.
इन शर्तो को पूरा करना जरूरी है
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत बिहार के 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पात्र बुजुर्गों के खाते में 1,100 दिए जाते हैं. पूरे साल में 13,200 की राशि भेजी जाती है. इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार की ओर से सबसे जरूरी शर्त यह है कि आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र 60 साल या उससे अधिक होनी चाहिए. वहीं, जो भी इस योजना के लिए नियम और निर्देश जारी किए गए हैं, उन पर पात्र उतरना चाहिए. हालांकि, इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आवेदक पहले से किसी ऐसी योजना का लाभ तो नहीं ले रहा है. यह सुनिश्चित करना जरूरी है, वरना इस योजना के लिए अपात्र घोषित हो सकता है.
इन दस्तावजों की पड़ती है जरूरी
इस योजना के लाभ के समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है, जिसमें आपका आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की जानकारी, उम्र से संबंधित दस्तावेज, बिहार निवास प्रमाण पत्र आदि रखना जरूरी है. सभी दस्तावेजों में नाम, जन्म तिथि और सभी जानकारी सही होनी चाहिए. वहीं, बैंक खाता भी सही और चालू होना चाहिए, क्योंकि इस योजना के तहत लाभार्थी के खाते में ही पैसा भेजा जाता है. अब चलिए बता देते हैं कि इस योजना के लिए आवेदन कैसे और कहां से किया जा सकता है.
घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन
आपको बता दें कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, जहां घर बैठे परिवार का कोई सदस्य योजना के सरकारी पोर्टल पर आवेदन कर सकता है. जहां जो भी दस्तावेज और जरूरी जानकारी आपसे मांगी जाएगी, उसको सही-सही देना है. यदि पात्रता का सत्यापन हो जाएगा, तो जांच में पात्र पाए जाने के बाद योजना का लाभ मिलेगा और पेंशन मिलेगी. आपके भी घर में बुजुर्ग, माता-पिता, दादी या कोई अन्य बुजुर्ग सदस्य हैं, जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है, तो आप उनकी पात्रता की जांच कर सकते हैं और योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बिहार के बुजुर्गों के लिए वरदान है योजना
आपको बता दें कि इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार की मंशा यही है कि बुजुर्गों को आर्थिक रूप से किसी छोटे-छोटे खर्च के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न होना पड़े. छोटी-छोटी बातों के लिए किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े. जिनके पास नियमित आमदनी का कोई साधन नहीं है, उनके लिए यह योजना काफी मददगार साबित होती है. बढ़ती उम्र में दवा, भोजन और दूसरी जरूरी चीजों के लिए खर्च ऐसी योजना के जरिए पैसे से निकाला जा सकता है. बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए बिहार सरकार ने इस योजना की शुरुआत की. योजना के पहले चरण में 400 दिए जाते थे, लेकिन इसको बढ़ाकर 1,100 कर दिया गया है.
