पटना (PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर यानी शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होने वाली है. यह बैठक शुक्रवार शाम 5 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी. बैठक में रोजगार से लेकर विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है. कैबिनेट की बैठक में रोजी-रोजगार से जुड़े एजेंडों पर खास नजर रहेगी. माना जा रहा है कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार हो सकता है. इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग, नगर विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी बैठक में रखे जा सकते हैं.
बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ सभी मंत्रियों और विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव एवं सचिव स्तर के अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी हैं कि बैठक में किन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है और राज्य के विकास को लेकर क्या बड़े फैसले लिए जाते हैं.
बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में अंतिम कैबिनेट बैठक 12 अक्टूबर 2026 को पटना में हुई थी. इस बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई थी. इस बैठक में विकास, बिजली, पेयजल, पर्यटन, सड़क और प्रशासन से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी. कैबिनेट के फैसलों में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए नई परियोजनाएं, ग्रामीण इलाकों में पेयजल की सुविधा बेहतर करने की योजनाएं और दरभंगा एयरपोर्ट के पास जमीन अधिग्रहण से जुड़ा प्रस्ताव शामिल रही.
इसके साथ ही मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर और टेटियाबंबर प्रखंडों में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने 279.51 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी गई थी. वहीं दरभंगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा प्रस्ताव भी मंजूर दी गई थी. फिलहाल 23 अक्टूबर को होने वाली सम्राट की बैठक में किन प्रस्तावों पर मुहर लगती है.
