☰
Bihar

Bihar Weather : बिहार में सर्दी की दस्तक, अक्टूबर में ही मौसम लेने लगा करवट

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: दशहरा का पर्व समाप्त होते ही बिहार में अब मौसम में बदलाव दिखने लगा है. अक्टूबर महीने से ही बिहार के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है जबकि दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी की स्थिति बनी रहती है. मौसम विभाग की मानें तो करीब प्रतिदिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. शाम, रात और सुबह में अब ठंड का माहौल दिखने लगा है जबकि दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का आलम बना रहता है. हालांकि ठंड की स्थिति पूरे बिहार में नहीं देखी जा रही है लेकिन इसमें बहुत जल्द बदलाव की संभावना है.

राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय नमी तथा हवा की रफ्तार में कमी होने की वजह से कुहासा भी दिखने लगा है. खास कर ग्रामीण तथा नदियों के आसपास सुबह में धुंध देखी जा रही है.मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के अंत में रात का तापमान गिरने से सुबह का मौसम ठंडा रहेगा. दिन और रात के तापमान में बदलाव से ठंड की स्थिति महसूस होने लगी है.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बन रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर के ऊपर बना सिस्टम पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके साथ ही झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्से और आसपास के इलाकों में भी एक मौसमी सिस्टम बना हुआ है. इन दोनों सिस्टम के असर से पूर्वी भारत के मौसम में बदलाव संभव है. राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास.

TagsBihar