☰
Bihar

रात में लापता हुआ सुबह गांव के बाहर मिला छात्र का शव, पुलिस जुटी जांच में...

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां देर रात एक युवक लापता हो गया और सुबह में उसका शव बरामद हुआ. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके की है. मृतक की पहचान आलमपुर निवासी ओमप्रकाश के रूप में की गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक रात घर से अचानक गायब हो गया था. सुबह में उसका शव गांव से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि उसकी गोली मार कर हत्या के बाद शव फेंक दिया गया है.

घटना की सूचना मिलने पर फुलवारीशरीफ़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस घटनास्थल की जांच कर हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है. बताया जाता है कि ओमप्रकाश पढ़ाई करता था और क्रिकेट भी खेलता था. गुरुवार रात करीब 11 बजे तक वह गांव में ही था, इसके बाद अचानक लापता हो गया. परिजनों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला. शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर उसका शव मिलने की सूचना मिली. शव पर गोली के निशान थे.