टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों के लिए राशन कार्ड योजना चलाई जाती है. हालांकि, बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका अब तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है. ऐसे लोगों के लिए बिहार सरकार ने बड़ा अभियान शुरू किया है, जहां खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार में 13 अगस्त तक 11 लाख से अधिक नए राशन कार्ड बनाने के लक्ष्य को पूरा कर रहा है. सरकार की ओर से 15 अगस्त से पहले बिहार के 11 लाख लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंच सके.
सभी जिलों में तेजी से आवेदन लिए जा रहे है
विभाग के मुताबिक, इस अभियान के तहत सभी जिलों में तेजी से आवेदन लिए जा रहे हैं और पहले से लंबित दावों का भी निस्तारण किया जा रहा है. अधिकारियों का साफ कहना है कि यह अभियान तय समय के तहत जरूरी लोगों का राशन कार्ड बनवाएगा और 13 अगस्त यानी 15 अगस्त से पहले सभी राशन कार्ड बना दिए जाएंगे. इस अभियान के तहत रोजाना 36,000 नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं.खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग क्या अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा है.
नहीं बना है कार्ड तो आज ही करें आवेदन
उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, वे जल्द आवेदन करें. इस अभियान के तहत काफी तेजी से राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं, इसलिए इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए. विभाग की ओर से कहा गया है कि जिन आवेदनों की ऑनलाइन एंट्री अभी तक नहीं हो पाई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अपलोड किया जाए. साथ ही लॉगिन या तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने का भी निर्देश दिया गया है.यदि आप भी बिहार के निवासी हैं और आपका राशन कार्ड अब तक नहीं बन पाया है, तो 13 अगस्त से पहले आवेदन करें. इसकी प्रक्रिया क्या है और इसके लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे, चलिए बताते हैं.
इस तरह आवेदन कर सकते हैं?
बिहार में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया गया है. पात्र परिवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. वहीं, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित विशेष शिविरों में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी बहुत आसानी से किया जा सकता है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिविरों में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के आवेदन स्वीकार कर समय पर ऑनलाइन दर्ज किए जाएं.
इन दस्तावेज की पड़ेगी जरूरी
इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी. आपको परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और परिवार का सामूहिक फोटो साथ रखना होगा. इसलिए आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को तैयार रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.
