☰
Bihar

MLC के शपथ ग्रहण के बाद अब तेजस्वी जाएंगे हाईकोर्ट, जदयू ने कहा 'उनका तो आना जाना लगा ही रहता है'

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार विधान परिषद के 8 नवनिर्वाचित सदस्यों को कार्यकारी सभापति रामवचन राय ने शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री तथा सत्ता पक्ष के नेता समेत विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे. शपथ ग्रहण के बाद नेताओं ने नए सदस्यों को बधाई दी वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बाकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर अलग ही अंदाज में दिखे. दोनों नेताओं ने शपथग्रहण को लेकर सभापति और कोर्ट जाने की बात कही. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सारण के निर्दलीय एमएलसी राहुल राज तथा दरभंगा के बंशीधर ब्रजवासी के शपथग्रहण पर सवाल उठाते दिखे. हालांकि सत्ता पक्ष ने इसे सामान्य बात कहा.

हम जाएंगे हाई कोर्ट

तेजस्वी यादव ने साफ शब्दों में कहा कि संविधान के अनुसार निर्दलीय सदस्य किसी पार्टी को अपना समर्थन दे सकते हैं लेकिन किसी की सदस्यता ग्रहण नहीं कर सकते. राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने निर्दलीय निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यालय में जा कर विधिवत सदस्यता ली है. दोनों ने ने मीडिया और सोशल मीडिया में सदस्यता रसीद के साथ फोटो भी पोस्ट किया और बाद में डिलीट कर दिया तथा सिर्फ समर्थन देने की बात कही है. इस मामले में हमने पहले भी सभापति से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने का आग्रह किया था और अब एक बार फिर उनसे मुलाकात करेंगे तथा अगर जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट भी जाएंगे.

सम्राट सरकार पर साधा निशाना 

तेजस्वी ने इस दौरान सम्राट सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि सदस्य जब उनकी पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं तो फिर वह कार्रवाई कैसे कर सकते हैं. एनडीए और भाजपा की सरकार ने नियमों को कचड़े के डब्बे में फेंक दिया है. वहीं दूसरी तरफ जदयू के नवनिर्वाचित एमएलसी नीरज कुमार ने इसे सामान्य बताया.

नीरज कुमार ने जनता को कहा धन्यवाद

नीरज कुमार ने कहा कि सबका अपना अपना मंतव्य होता है. आज का दिन तो शुभ दिन है, और शुभ दिन इस महीने में है कि उच्च सदन जहां पर सर गणेश दत्त, बटुकेश्वर दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे लोग इस सदस्य रहे हैं और इस सदन में हम लोग निर्वाचित होकर आए हैं इसके लिए नेतृत्व के प्रति आभार मतदाताओं के प्रति आभार. ऐसे बहुत से लोग जिनका इस धर्म युद्ध की लड़ाई में आशीष मिला साथियों के प्रति हम आभार व्यक्त करना चाहते हैं. 

आना जाना लगा ही रहता है

वही दो नव निर्वाचित एमएलसी राहुल राज और बंशीधर बृजवासी के खिलाफ तेजस्वी यादव ने कहा कि वह कोर्ट जाएंगे इस पर नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका तो कोर्ट आने-जाने का आदत लगा हुआ है. इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है, वह कोर्ट जाएं. कार्य संचालन नियमावली में सभापति का सबसे बड़ा विशेषाधिकार है, ऐसे में सभापति का कोई निर्णय नहीं आया. इसलिए हम यह उम्मीद करते हैं कि विपक्ष के नेता को गंभीर होना चाहिए. ऐसे सवाल पर जब सदन के सभापति का कोई निर्णय हो जाए, तब आप कोर्ट जाने की बात कहिए.

बता दें कि विधान परिषद चुनाव में राजद, भाजपा के दो दो और दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी वहीं जदयू और जन सुराज पार्टी के एक एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी. चुनाव जीतने के बाद दोनों निर्दलीय एमएलसी राहुल राज तथा बंशीधर ब्रजवासी ने भाजपा कार्यालय में जा कर कथित रूप से पार्टी की सदस्यता ली,जबकि नियमानुसार दोनों एमएलसी ऐसा नहीं कर सकते हैं. अब विपक्ष इसके आधार पर दोनों की सदस्यता रद्द करने की मांग पर अड़ी है जबकि भाजपा और दोनों एमएलसी ने सिर्फ समर्थन देने की बात कही.