Bihar

हंगामा और तोड़फोड़ के आरोप में तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार की राजधानी पटना में छात्रों के प्रदर्शन के मामले में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद देर रात उन्हें स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.जानकारी के अनुसार, एग्जिबिशन रोड पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हंगामा और तोड़फोड़ कराने के आरोप में पटना पुलिस ने यह कार्रवाई की.

छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए मौके पर पहुंचे थे

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने के लिए मौके पर पहुंचे थे. दिन में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया. हालांकि, देर रात दोबारा कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के मामले में दर्ज केस

पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान हुई तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के मामले में दर्ज केस के आधार पर तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया.वहीं, तेज प्रताप यादव के अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह ने कहा कि उनके मुवक्किल छात्रों का समर्थन करने पहुंचे थे और उन्हें गलत तरीके से मामले में आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि अदालत में कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी ओर से पक्ष रखा जाएगा.

TagsBihar