☰
Bihar

गांधी मैदान से राजभवन के लिए निकले दारोगा अभ्यर्थी, जेपी गोलंबर के पास पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ा

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार पुलिस में दरोगा के 1799 पदों पर भर्ती की मेंस परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में एक बार फिर राजधानी पटना की सड़कों पर अभ्यर्थी उतरे हैं. अभ्यर्थी गांधी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकले लेकिन जब जेपी गोलंबर पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर उन्हें रोक दिया. इस दौरान अभ्यर्थी उग्र हो गए और पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की भी की.

आक्रोशित अभ्यर्थियों ने जेपी गोलंबर के समीप लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और डाकबंगला चौराहा की तरफ बढ़ चले. इस दौरान पुलिस ने कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में भी लिया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि वह पिछले एक महीने से गर्दनीबाग धरना स्थल पर बैठे हुए हैं, लेकिन अब तक हमारी बात नहीं सुनी गई. अभ्यर्थियों ने कहा कि वह सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि रद्द की गई मेंस परीक्षा आयोजित की जाए.

बता दें कि दारोगा अभ्यर्थियों के राजभवन मार्च को लेकर गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है वहीं वाटर कैनन और दंगा नियंत्रक वाहन भी तैनात किया गया है. हालांकि पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को समझाने की भी कोशिश कर रहे हैं लेकिन लगातार अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर अभ्यर्थी अब आरपार के मूड में दिखाई दे रहे हैं.

TagsBihar