☰
Bihar

दिवाली पर आग की घटना से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम, तंग गलियों में भी पहुंचेगी वाटर मिस्ट बाइक

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: दीपावली-छठ पूजा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नगर निगम के द्वारा शहर में साफ-सफाई बरकरार रखने के लिए दो शिफ्टों में कचरा उठाव वाहन का संचालन किया जायेगा. वहीं दीपावली व छठ-पूजा में आपदा को रोकने के लिए अग्निश्मन विभाग भी मुस्तैद है. अग्निश्मन विभाग की तरफ से राजधानी समेत अन्य जिलों की तंग गलियों में स्पेशलाइज वाटर मिस्ट बुलेट का इंतजाम किया गया है. इस पर अधिक जानकारी देते हुए अग्निश्मन अधिकारी अभिषेक ने कहा कि पटना सिटी,कंकड़बाग, मंदिरी समेत पतली-पतली गलियों में 10 स्पेशलाइज्ड वाटर मिस्ट बुलेट तैनात किये जायेंगे. साथ ही राजधानी के छह शहरी अग्निश्मन स्टेशनों पर स्पेशल टीम की तैनाती की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि बड़े-बड़े अग्नि हादसे को रोकने के लिए खास व्यवस्था का प्रबंध किया जा चुका है. इसके लिए 4000 लीटर का वाटर टेंडर,12000 लीटर का वाटर पाउड भी उपलब्ध कराया जा चुका है.

9 फायर स्टेशन पर 450 से अधिक अग्निश्मन सिपाही होंगे तैनात

बता दें कि आगजनी पर फौरन रोकथाम लगाने के लिए राजधानी मे 9 फायर स्टेशन स्थापित किये गये है. पटना शहरी क्षेत्र में 6 फायर स्टेशन का निर्माण किया गया है. जिसमें लोदीपुर, पटना सिटी, कंकड़बाग, दानापुर, एयरपोर्ट, सचिवालय में बनाये गये है. इसके अलावा राजधानी के 3 अनुमंडल पालीगंज, मसौढ़ी, बाढ़ में हाईटेक अग्निश्मन स्टेशन स्थापित है.

आग पर काबू पाने के लिए 52 मीटर का हाइड्रोलिक लैडर रहेगा उपलब्ध

अग्निशमन अधिकारी अभिषेक ने कहा कि राजधानी समेत अन्य जिलों में आग पर काबू पाने के लिए 52 मीटर का हाईड्रोलिक लैडर की व्यवस्था की गयी है. जिससे दीपावली में आपदा घटने पर तुरंत आग पर रेस्क्यू किया जा सकें. फिलहाल सभी अग्निश्मन अधिकारियों को सुचारू रूप से प्रशिक्षण दिया जा चुका है. साथ ही 4 दिनों तक फायर स्टेशन ऑफिसर फिल्ड में रहकर विशेष अभियान चला रहे है. सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

48 चिन्हित स्थानों पर अग्निश्मन वाहनों की प्रतिनियुक्ति

अग्निशमन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दीपावली के अवसर पर राजधानी के 48 रणनीतिक स्थानों पर अग्निश्मन वाहनों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बहादुरपुर थाना, सुल्तानगंज, गायघाट, दिनकर गोलंबर, डाक बंगला, सगुनामोड़, रामजानकी मंदिर, गोलापर, आईजीआईएमएस पर 24 घंटे वाहन तैनात रहेंगे. वहीं घनी आबादी वाले इलाके, झुग्गी-झोपड़ियों, लकड़ी के टालों और पटाखों के बाजारों में अग्नि सुरक्षा के साथ मॉकड्रिल कार्यकम भी चलाया जा रहा है. दीपावली व छठ पूजा में लोगों को पैम्पलेट के जरिये जागरूक भी किया जा रहा है. आपदा होने पर अग्निशमन विभाग द्वारा टॉल फ्री नंबर 7485805821, 9031841732, 101, 112 नंबर पर कॉल करें।

TagsBihar