Bihar

संजय झा का लालू यादव पर हमला, पुराने समझौते से लेकर छात्र आंदोलन और महिला सशक्तिकरण तक कही बड़ी बात

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA): जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए पुराने समझौते को लेकर कई सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि आज इस मुद्दे पर बयान देने वालों को यह भी बताना चाहिए कि वर्ष 1996 में जब समझौता हुआ था. उस समय बिहार में किसकी सरकार थी और मुख्यमंत्री कौन थे.संजय झा ने कहा कि उस समय हुए समझौते पर किस सरकार ने हस्ताक्षर किए और इसे 30 वर्षों के लिए क्यों लागू किया गया, इस पर भी जवाब दिया जाना चाहिए. उनका कहना था कि इस समझौते से बिहार के हितों को नुकसान पहुंचा है. जदयू इसके पक्ष में नहीं है और केंद्र सरकार से इसे आगे नहीं बढ़ाने की बात कही गई है.

छात्र आंदोलन पर बोले -सरकार सुनेगी समस्याएं 

बिहार में छात्रों के आंदोलन और बढ़ते विरोध-प्रदर्शनों पर संजय झा ने कहा कि छात्रों की अपनी समस्याएं हैं और सरकार उन्हें गंभीरता से सुन रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उचित समय पर समस्याओं पर फैसला लिया जाएगा और समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग छात्र आंदोलनों के बीच अपना राजनीतिक हित तलाश रहे हैं, लेकिन इससे सरकार की नीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. सरकार का प्रयास छात्रों की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना है.

महिला सशक्तिकरण को बताया सरकार की प्राथमिकता 

महिलाओं को लेकर सरकार की नई घोषणाओं पर संजय झा ने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का इतिहास लिखा जाएगा. उनके मुताबिक सरकार उसी नीति को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के हित में लगातार बड़े निर्णय ले रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए किए जा रहे नए प्रावधान और घोषणाएं महत्वपूर्ण हैं तथा इनका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा.

तेजस्वी यादव के आरोपी पर किया पलटवार 

तेजस्वी यादव द्वारा सरकार पर लाठीचार्ज और छात्रों के खिलाफ कार्रवाई के आरोप लगाए जाने पर भी संजय झा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष को आरोप लगाने से पहले पूरे मामले और परिस्थितियों को समझना चाहिए. छात्र हितों से जुड़े विषयों पर सरकार संवेदनशील है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

 

TagsBihar