Bihar

सम्राट चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, बिहार के विकास समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बिहार के विकास और राज्यहित से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की. इस दौरान बिहार के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट से जुड़े विषयों और बिहार में पर्यटन के विकास समेत कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. मुख्यमंत्री ने बिहार के हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषय भी केंद्रीय मंत्रियों के सामने रखे. इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद रहे.

बिहार के विकास समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए. उन्होंने बताया कि बैठक में भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट से जुड़े विषयों, पर्यटन के विकास तथा बिहार के हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के विकास, समृद्धि और जनहित से जुड़े विषयों को केंद्र के समक्ष मजबूती से रखने तथा बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण रही.

विनोद तावड़े से उनके आवास पर मुलाकात की

वहीं, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा नेता विनोद तावड़े से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने विनोद तावड़े को दोबारा राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी. मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा बिहार की विकास परियोजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. खासकर भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं, बजट और पर्यटन विकास को लेकर हुई चर्चा को बिहार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

TagsBihar