Bihar

सीएम बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचे सम्राट चौधरी, 196 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
सीएम बनने के बाद पहली बार कैमूर पहुंचे सम्राट चौधरी, 196 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

कैमूर(KAIMUR):बिहार के सीएम बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैमुर पहुंचे जहां 196 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी.जहां 20 योजनाओं का शिलान्यास और 40 योजनाओं का उद्घाटन किया.कैमूर पहुँचते ही सीएम सम्राट चौधरी माता मुंडेश्वरी मंदिर पहुँच कर दर्शन किया और बिहार के विकास उन्नति की मन्नत मांगी.उसके बाद मुंडेश्वरी धर्मशाला के पास सहयोग शिविर में पहुँच कर निरीक्षण किया फिर सभा को सम्बोधन करने सभा मे पहुँचे,मंच पर उनके साथ उच्च माध्यमिक शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाईगर, मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान जिले के विधायक सहित एनडीए के सभी दलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे.

कैमूर में एक हवाई अड्डा बनाया जायेगा

सीएम सम्राट चौधरी ने कैमूर पहाड़ी पर स्थित पर्यटन स्थल मुंडेश्वरी धाम,ताराचंडी,तुतला भवानी ,गुप्ता धाम को पर्यटन हब बनाया जायेगा साथ ही श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा दिया जायेगा और रोहतास कैमूर में एक हवाई अड्डा बनाया जायेगा.जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।शिक्षा को लेकर सीएम ने कहा कि बीएचयू की एक शाखा खोली जायेगी जिससे बिहार में शिक्षा का बढ़ावा मिले.बिहार के हर जिले में एक मॉडल स्कूल और हर प्रखण्ड में डिग्री कॉलेज खोली जायेगी जिससे अब अधिकारी और नेता के बेटे मॉडल स्कूल में पढ़ेंगे.

कैमूर में बरसात के बाद शुरू होगा रोपवे का काम

बता दे कि बिहार के बच्चे उच्च शिक्षा के लिए बिहार से बाहर जाते थे पर अब बिहार में ही उच्च शिक्षा ले पायेंगे.मुंडेश्वरी में रोपवे पर बताया कि बरसात के बाद कार्य शुरू किया जायेगा जिससे माता मुंडेश्वरी के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को सुविधा मिले.वही सीएम ने बताया कि 25 लाख महिलाओं के घरों में सोलर लगाया जायेगा जिससे सरकार उनसे बिजली खरीदेगी,यह कार्य शुरू हो चुका है ये ऐसी महिलाएं होगी जो बीपीएल परिवार से आती है.