पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान 80वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य जश्न का गवाह बना.जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित मुख्य राजकीय समारोह इस बार बेहद खास और ऐतिहासिक रहा. बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने पहली बार गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. ध्वजारोहण के साथ ही पूरा गांधी मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने राज्यवासियों को संबोधित किया. मुख्यमंत्री के संबोधन को लेकर समारोह में मौजूद लोगों में खास उत्साह देखने को मिला. इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया.
करीब 1500 जवानों की तैनाती की गई थी
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था. पूरे मैदान में तिरंगे के रंगों की आकर्षक सजावट की गई थी. जगह-जगह देशभक्ति से जुड़े संदेश और सजावट लोगों का ध्यान खींच रहे थे. समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया.समारोह को सुचारू, सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. गांधी मैदान और उसके आसपास के इलाकों में करीब 1500 जवानों की तैनाती की गई थी. सुरक्षा व्यवस्था के तहत मैदान में आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई.
प्रशासन की टीमें लगातार हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही थीं
पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही थीं. भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों में बांटा गया था. इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे.गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान परेड और विभिन्न कार्यक्रमों ने माहौल में देशभक्ति का जोश भर दिया. तिरंगा फहराए जाने के बाद पूरा मैदान राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया.मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए भी यह स्वतंत्रता दिवस खास रहा, क्योंकि मुख्यमंत्री के तौर पर पहली बार उन्होंने पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. समारोह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और पटना में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया.
