☰
Bihar

पटना के JD Women’s College में जमकर हंगामा, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

पटना(PATNA):  राजधानी पटना के JD Women’s College में शनिवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. कॉलेज गेट के पास महिला विश्वविद्यालयों के गठन के विरोध में शिक्षक-शिक्षिकाओं और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया.  प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. बता दें, उनका विरोध पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के महिला कॉलेजों को अलग कर प्रस्तावित माता सीता महिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत शामिल करने की योजना को लेकर था. दरअसल, JD Women’s College कॉलेज को मां सीता विश्वविद्यालय में मर्ज किए जाने के विरोध में छात्राओं, कर्मचारियों और प्रोफेसरों ने लोक भवन मार्च निकाला. हालांकि, प्रदर्शनकारियों को कॉलेज गेट पर ही पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प का मामला भी सामने आया .

पहले प्रदर्शनकारियों ने गेट खोलने की मांग की. इस दौरान उन्होंने गेट तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर हंगामा और बवाल शुरू हो गया. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई की और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने की कोशिश की. बवाल इतना उग्र हो गया है की पुलिस को दो लोगों को हिरासत में लेना पड़ा. साथ पुलिस बस में कई लोगों को डिटेन भी किया गया.  वहीं, प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद गाड़ियों को घेर लिया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बता दें, JD Women’s College को मां सीता विश्वविद्यालय में मर्ज किए जाने के फैसले के खिलाफ छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों में नाराजगी है. इसी फैसले के विरोध में लोक भवन मार्च का आयोजन किया गया था. प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. जानकारी के अनुसार अब तक 50 से ज्यादा शिक्षक और कर्मियों को हिरासत में लिया गया है. अब देखना होगा यह मामला कितना उग्र होता है और प्रशासन उनकी मांगों को लेकर क्या करती है.

TagsBihar