Bihar

ज्ञानबिंदु कोचिंग डायरेक्टर के भाई की नेपाल में संदिग्ध मौत, खान सर विवाद में आया था नाम 

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA): पटना के ज्ञानबिन्दु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की आज नेपाल में मौत हुई है.आपको बता दें कि 2 जून को रौशन आनंद और खाना सर और फैजल ख़ान के बीच हुए विवाद में प्रिंस यादव पर भी कदमकुआं थाना में एफआईआर दर्ज हुआ था.जिसके बाद प्रिंस यादव नेपाल चला गया था, जहाँ उसकी मौत रविवर को अचानक हो गई. आज प्रिंस यादव का शव सहरसा उसके आवास पर पहुचेगा.

मामले में पाँच लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया

बताया जा रहा है कि नेपाल के विराटनगर के एक होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई.इस मामले में पाँच लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है.जो जानकारी सामने आ रही है इसके मुताबिक ब्रेन हेमरेज से मौत की अशांका है.फिलहाल विराटनगर के यूरो हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हो रहा है.

प्रिंस यादव के दोस्तों से भी हो रही है पूछताछ

आपको बता दें कि नेपाल के होटल में प्रिंस यादव के साथ उनके 6-7 दोस्त भी थे. नेपाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और प्रिंस की मौत की पड़ताल कर रही है.

TagsBihar