Bihar

भरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD का बड़ा हमला, पूछा- दोषी अधिकारियों पर कब होगी कार्रवाई?

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA) : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. राष्ट्रीय जनता दल) ने इस मामले को लेकर बिहार सरकार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है.

शक्ति सिंह यादव ने सरकार से सवाल किया है

राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सरकार से सवाल किया है कि भरत तिवारी एनकाउंटर में जिन अधिकारियों ने आदेश दिया और जो अधिकारी इस कार्रवाई में शामिल थे, उनके खिलाफ क्या कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने पूछा कि क्या संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और क्या उनकी गिरफ्तारी होगी? शक्ति सिंह यादव ने कहा कि सरकार केवल आर्थिक सहायता और नौकरी की घोषणा करके अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती. अगर जांच आयोग की अंतिम रिपोर्ट के आधार पर सरकार भरत तिवारी के परिवार को सहायता देने का फैसला कर रही है तो इस पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए.

कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

RJD के मुख्य प्रवक्ता ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से यह भी पूछा कि क्या वह बिहार की जनता और भरत तिवारी के परिवार से माफी मांगेंगे. उनका आरोप है कि जिस तरीके से भरत तिवारी की जान गई, उस मामले को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है. शक्ति सिंह यादव ने कहा कि पहले सरकार इस मामले में लगाए जा रहे आरोपों को स्वीकार नहीं कर रही थी, लेकिन अब परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

RJD ने मांग की है कि सरकार यह स्पष्ट करे कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ आगे क्या कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी. पार्टी का कहना है कि पीड़ित परिवार को सहायता मिलने के साथ-साथ मामले में जवाबदेही तय होना भी जरूरी है.

 

TagsBihar