Bihar

छापेमारी से लौट रही मद्य निषेध विभाग के टीम पर हमला, पालीगंज में शराब माफियाओं ने बरसाईं गोलियां

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे पालीगंज इलाके में शराब कारोबारियों के हौसले का एक और मामला सामने आया है. यहां छापेमारी कर लौट रही मद्य निषेध विभाग की टीम पर शराब माफिया ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अचानक हुए इस हमले में टीम के अधिकारी और जवान बाल-बाल बच गए.

 मद्य निषेध विभाग की टीम इलाके में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी. छापेमारी के बाद टीम ने महराजगंज मुसहरी इलाके से पांच शराबियों को रंगेहाथ पकड़ कर ले जा रही थी. टीम जब वापस लौट रही थी तभी रास्ते में घात लगाए बैठे शराब कारोबारियों ने उनके वाहन को निशाना बनाकर गोली चला दी.

फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई. हमले में टीम के वाहन को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है जबकि उसमें सवार अधिकारी और कर्मी सुरक्षित बच गए. घटना के बाद विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान में जुट गई है. पुलिस इलाके में छापेमारी कर आरोपियों की तलाश कर रही है.

 

TagsCRIME