Bihar

सावन की पहली सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA) : सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर बिहार के पटना जिले के निकट स्थित सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया गया. इस शुभ अवसर पर भगवान बाबा हरिहरनाथ से राज्य में सुख-शांति, समृद्धि, सौहार्द, निरंतर प्रगति और सभी लोगों के मंगलमय एवं खुशहाल जीवन की कामना की गई.

भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है. पहली सोमवारी पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिये भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे. पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने 'हर हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना की.

पावन यात्रा सभी के लिए सुखद और मंगलमय बने

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों एवं शिवभक्तों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया. इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को सावन यात्रा के दौरान शांति, अनुशासन और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई. साथ ही सभी कांवरियों से आग्रह किया गया कि वे पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद सुरक्षित एवं सकुशल अपने घर लौटें, ताकि यह पावन यात्रा सभी के लिए सुखद और मंगलमय बने.

बाबा हरिहरनाथ मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां सावन के महीने में लाखों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं. यह मंदिर आस्था, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है.

प्रार्थना की गई कि बाबा हरिहरनाथ जी की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं, प्रदेशवासियों और देशवासियों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का संचार हो.

TagsBihar