Bihar

प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 को बिहार में मिली रफ्तार, 262 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त की मिली स्वीकृत

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 को बिहार में मिली रफ्तार, 262 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त की मिली स्वीकृत

पटना (PATNA): बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना-2.0 को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है.नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि राज्य के 200 लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) परियोजनाओं के लिए दूसरी किस्त के रूप में 262.37 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. यह राशि SNA SPARSH प्रणाली के माध्यम से जारी की गई है, जिससे योजना के काम में और तेजी आने की उम्मीद है.

सभी को आवाज़ दिलाना सरकार का उद्देश्य

मंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा फोकस “सबके लिए आवास” के लक्ष्य को पूरा करने पर है, ताकि शहरों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अपना पक्का घर मिल सके. इस योजना का मकसद सिर्फ घर देना नहीं, बल्कि लोगों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन देना है.उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना-2.0 की शुरुआत 1 सितंबर 2024 से की गई थी और इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनके अपने जमीन पर घर बनाने के लिए वित्तीय मदद दी जाती है.इससे वे लोग भी अपना पक्का घर बना पा रहे हैं, जिनके पास संसाधनों की कमी है.

दो कमरे, एक रसोईघर, शौचालय और बाथरूम की सुविधा

सरकार की तरफ से यह भी साफ किया गया है कि सभी घर राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC) के मानकों के अनुसार बनाए जाएंगे, ताकि वे मजबूत और सुरक्षित हों. हर घर में कम से कम दो कमरे, एक रसोईघर, शौचालय और बाथरूम की सुविधा होगी, जिससे लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके.विभाग ने यह भी कहा है कि योजना में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर खास ध्यान दिया जा रहा है और इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन भी तैयार की जा रही है। कुल मिलाकर इस योजना से हजारों शहरी गरीब परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.