Bihar

पटना के कोतवाली थाना परिसर में नमाज अदा करने की परंपरा समाप्त, पढ़े क्यों लिया गया फैसला

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

पटना (PATNA):बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना परिसर में वर्षों से चली आ रही नमाज अदा करने की परंपरा अब बंद हो जाएगी.अब कोतवाली थाना परिसर के अंदर नमाजी नमाज अदा नहीं कर पाएंगे.यह निर्णय पुलिस प्रशासन और संबंधित मस्जिद समिति के बीच हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है.

 पढ़े क्यों लिया गया फैसला

मिली जानकारी के मुताबिक पटना के कोतवाली थाना के बगल में स्थित कोतवाली मस्जिद में नमाज पढ़ने आने वाले कई लोग दशकों से थाना परिसर के भीतर भी नमाज अदा करते थे. इस संबंध में पटना निवासी एक व्यक्ति ने बिहार सरकार के RTMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि मस्जिद में आने वाले नमाजी थाना परिसर में प्रवेश कर नमाज अदा करते हैं, जिससे थाना के दैनिक कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है.शिकायतकर्ता ने इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की थी.

थाना परिसर को पूरी तरह पुलिस कार्यों के लिए सुरक्षित

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रशासन ने मस्जिद कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में मामले पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी पक्षों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया कि भविष्य में थाना परिसर के भीतर नमाज अदा नहीं की जाएगी. नमाजी केवल मस्जिद परिसर में ही नमाज अदा करेंगे, जबकि थाना परिसर को पूरी तरह पुलिस कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला प्रशासनिक व्यवस्था, सुरक्षा और थाना के नियमित कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से लिया गया है.वहीं, मस्जिद कमेटी ने भी प्रशासन के निर्णय का सम्मान करते हुए सहयोग का भरोसा जताया है.

TagsBihar