Bihar

पटना के इन इलाकों में आज बिजली रहेगी बंद, जानें शटडाउन का पूरा समय

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

पटना (PATNA): राजधानी पटना में मंगलवार को बिजली से जुड़े जरूरी रखरखाव और तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इसके कारण शहर और आसपास के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्धारित शटडाउन को देखते हुए जरूरी तैयारियां पहले पूरी करने की सलाह दी है.

पाटलिपुत्र में एक घंटे का शटडाउन

पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल पावर सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी ओल्ड पाटलिपुत्र फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई की जाएगी. इस अवधि में लोटस अपार्टमेंट के आसपास, पाटलिपुत्र 1ई, इमरात अपार्टमेंट, गायत्री रेजेंसी गार्डन, चांद मेमोरियल, विकास विहार और अभिलाषा अपार्टमेंट सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली प्रभावित होगी.

राजापुल में सुबह 7 से 9 बजे तक कटौती

राजापुल पावर सब स्टेशन के 11 केवी बीसी रोड फीडर पर पेड़ों की शाखाएं काटने का काम प्रस्तावित है. इसके लिए सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली बंद रखी जाएगी. ईस्ट बोरिंग कैनाल रोड, सूर सुधा लेन और राम सुचित मिश्रा पथ के उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा.

गढ़ीखाना क्षेत्र में तीन घंटे बिजली प्रभावित

गढ़ीखाना पावर सब स्टेशन के 11 केवी रूरल फीडर पर रिकंडक्टरिंग का काम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. आईओबी नगर, सर्वोयोनी सिटी, मखदुमपुर गांव, सरारी, शिवाला, भागवतपुर, लखनीबिघा, द्वारकापुरी और खेड़ालपुरा में इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है.

सूर्यमंदिर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों पर भी असर

11 केवी त्रिभुवन फीडर पर फीडर बाइफरकेशन का काम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा. इससे त्रिभुवन स्कूल, विजय यादव पथ, यशोदा कॉलोनी और विद्युत नगर में बिजली बंद रहने की संभावना है.

रुकनपुरा में देर रात दो घंटे बिजली बंद

रुकनपुरा में सड़क चौड़ीकरण के लिए एक बड़े पेड़ को हटाया जाएगा. सुरक्षा के मद्देनजर बीकानेर स्वीट्स और मुशहरी के आसपास के तीन वितरण ट्रांसफार्मरों की सप्लाई रात 11 बजे से रात 1 बजे तक प्रभावित रहेगी.

पहले निपटा लें जरूरी काम

बिजली विभाग ने लोगों को शटडाउन से पहले पानी की व्यवस्था करने तथा मोबाइल, लैपटॉप, इन्वर्टर और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज रखने की सलाह दी है. तकनीकी और मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति दोबारा सामान्य कर दी जाएगी.

TagsBihar