पटना (PATNA): शहर के 50 से अधिक मोहल्लों में मंगलवार को अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी गई है. पेसू के शटडाउन कार्यक्रम के अनुसार, फीडरों को मेंटेनेंस और अन्य कार्यों के लिए बंद किया जाएगा. कटौती सुबह 7 बजे शुरू होगी, जबकि कुछ इलाकों में शाम 4 बजे तक अलग-अलग स्लॉट तय हैं.
सुबह किन इलाकों में कटेगी बिजली?
सुबह 7 से 9 बजे तक वेटनरी पावर सब स्टेशन के 11 केवी फीडर से जुड़े राइडिंग रोड, अरण्य भवन, बीएमपी-5 और केवी शेखपुरा में आपूर्ति प्रभावित होगी. सदाकत आश्रम फीडर सुबह 7:30 से 9 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान कुर्जी मोड़, कोठिया और विकास नगर के गेट संख्या 62, 65, 72 और 73 के आसपास बिजली नहीं रहेगी. सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शिवपुरी, जागृति पथ, चित्रगुप्त कॉलोनी, उड़ान टोला, बाकरगंज, मखनिया गली, जामुन गली, सब्जीबाग और बिरला मंदिर इलाके प्रभावित होंगे. दर्जी टोला, पटना मार्केट और अंजुमन इस्लामिया हॉल के आसपास सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कटौती तय है.
दोपहर के शटडाउन का समय
सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक एनबीसीसी टावर, काली मंदिर रोड, देशरत्न पथ, लोकनायक पथ, एसबीआई कॉलोनी, ललित निकेतन और संजय गांधी नगर की रोड संख्या 1 से 10 तक आपूर्ति बाधित रहेगी. शिवचंद्र पथ और द्वारिकापुरी सेक्टर का पूर्वी हिस्सा भी प्रभावित होगा. सचिवालय कॉलोनी और जी ब्लॉक में सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक, जबकि राजीव नगर की रोड संख्या 21, 23 और 26 में दोपहर 12 से 1 बजे तक बिजली कटेगी. विधायक जी का गांव और कोठवां बगीचा में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन है.
आरएन सिंह रोड, सब्जी मंडी, राजेंद्र नगर और बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी. कोठवां मोड़, हरिदासपुर, अभिमन्यु नगर, रेलवे कॉलोनी, शिवाजी नगर, आदमपुर, विजय यादव पथ और लेखनगर भी प्रभावित इलाकों में शामिल हैं.
