☰
Bihar

परिसीमन और नारी शक्ति अधिनियम पर केंद्रीय मंत्री चिराग का बड़ा बयान, कांग्रेस से पूछा 'इतनी ही चिंता तो...'

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: महापर्व छठ में शामिल होने के लिए आमलोग तो बिहार आ ही रहे हैं अब विभिन्न पार्टी के नेता भी बिहार पहुंच रहे हैं. नहाय खाय के दिन लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी पटना पहुंचे. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा कि यह आस्था से जुड़ा एक पर्व है. हमारे घर में भी यह पर्व मेरी बहनें करती हैं तो मैं इसका महत्व समझता हूं. चिराग पासवान ने लोगों को खरना का प्रसाद के लिए लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि आज नहाय खाय है और कल खरना का प्रसाद खाने के लिए सभी लोग आमंत्रित हैं और मैं खुद भी कई जगह पर जाऊंगा. उन्होंने बिहार और देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामना भी दी.

विपक्षी सांसद नहीं करना चाहते हैं विरोध

इस दौरान चिराग पासवान ने परिसीमन और नारी शक्ति अधिनियम को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि जो विपक्षी दल सदन में इस अधिनियम का विरोध करती है उसी दल के सांसद ऑफ रिकॉर्ड में समर्थन करते हैं. हमारी सरकार का प्रयास है कि सदन में महिलाओं की एक तिहाई हिस्सेदारी हो. इसी वजह से पहले भी सत्र बुलाया गया था. कई राजनीतिक दलों खास कर कम जनसंख्या वाले राज्यों के दलों की चिंता है कि अगर जनसंख्या के आधार पर परिसीमन में बदलाव किया जाता है तो उन्हें नुकसान होगा. वे लोग कहते भी हैं कि जनसंख्या नियंत्रण का यह नुकसान है.

दोनों विधेयक का एक उद्देश्य

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी दल पूछते हैं कि परिसीमन विधेयक को नारी शक्ति अधिनियम को लेकर सवाल करते हैं कि आखिर क्यों मिलाया जा रहा है तो इसका मुख्य कारण है कि महिलाओं को प्रतिनिधित्व का अच्छा मौका मिले. नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने की बात करता है और परिसीमन विधेयक भी इसी सोच के साथ लाया जा रहा है. सरकार चाहती है कि सभी राज्यों में वर्तमान लोकसभा सीट का 50 प्रतिशत बढ़ोतरी किया जाए. 

कांग्रेस अपने सांसद से पूछे छोड़ेंगे सीट?

चिराग पासवान ने कहा कि आज कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही है लेकिन उसी पार्टी के सांसद से पूछे तो उनकी पार्टी के सांसद इस बात के लिए तैयार होंगे कि उनकी सीट महिला के लिए आरक्षित की जाए. इस अधिनियम के लिए विपक्षी सांसद तैयार भी हैं लेकिन अपने नेतृत्व की वजह से समर्थन नहीं कर पा रहे हैं. वे लोग इस बात पर चर्चा के लिए ही तैयार नहीं हो रहे हैं कि उन्हें समझाया जाए. चिराग ने जोर देते हुए कहा कि दोनों ही अधिनियम बराबर जरूरी है. 

संविधान क्या जेब से निकाल कर लहराने की चीज है ?

वहीं चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री के द्वारा विपक्ष पर हमला को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री ने सही कहा है कि विपक्ष पॉकेट में संविधान और लोकतंत्र रखते हैं और वही इसे खत्म करने पर तुले हुए हैं. संविधान वही है जिस पर हमारा देश चल रहा है. यह वही संविधान है जिसे बाबा साहेब आंबेडकर ने बनाया और इसने गरीबों, वंचितों और शोषितों को आवाज दी. आज उसी संविधान को सम्मान देने की बात करते हुए राहुल गांधी पॉकेट से निकाल कर लहराते हैं, यह क्या सही है? एक ऐसा ग्रंथ जिसके आधार पर हमारा संसद और देश चल रहा है, जिसके आगे हम शीश झुका कर नमन करते हैं, उसे जेब से निकाल कर लहराया जाता है.

कांग्रेस बताए संसद में क्यों नहीं थी तस्वीर

चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी और उनके परिवार और पार्टी के लोगों ने न तो कभी संविधान का सम्मान किया और न उसके रचयिता का. बाबा साहेब को उनलोगों ने चुनाव हरवाया. उनके रहने के बाद और न रहने पर भी उतना ही अपमान किया. अगर विपक्ष उनकी इतनी ही चिंता है तो बताए कि क्यों संसद में बाबा साहेब की एक भी तस्वीर 1989 तक संसद में नहीं थी. मेरे पिता रामविलास पासवान ने जब वीपी सिंह की सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री थे तब संसद के सेंट्रल हॉल में तस्वीर लगाई गई.

TagsBihar