☰
Bihar

नीतीश के करीबी अशोक चौधरी को लेकर अब राजद ने किया बड़ा हमला, कहा यह सत्ता का दुरुपयोग

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी के मामले में अब राजद ने करारा हमला किया है. मामले को लेकर राजद ने अशोक चौधरी समेत जदयू और एनडीए जोरदार हमला किया और कई सवाल खड़े किए. राजद कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर राजद के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि आपलोगों को मालूम होगा कि अशोक चौधरी को लेकर राज्यपाल ने कुछ पत्र जारी किया है. जिस व्यक्ति ने वह पत्र लिखा उसे बाहर भेज दिया गया. यह एक नया मामला है जो पूरे हिंदुस्तान में अकेला मामला है.

मनोज झा ने कहा कि मैं भी दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक हूं और राजद की तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकित हूं. लेकिन सदन का कोई सदस्य 56-57 वर्ष की उम्र में नौकरी में आ रहा है. ज्वाइन करते ही उन्होंने छुट्टी ले ली जबकि देश भर के विश्वविद्यालयों में नियम है कि प्रोबेशन पीरियड में छुट्टी नहीं ले सकते हैं.

मनोज झा ने कहा कि मंत्री के मामले में राज्यपाल ने पत्र जारी किया और महाधिवक्ता के पास भी मंतव्य के लिए भेजा गया है. अब अगर दो दिनों के अंदर मंतव्य नहीं आता है तो मैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह करता हूं कि अपनी सरकार की साख बचाने के लिए गैरकानूनी गतिविधि का संज्ञान लेकर कार्रवाई करें. मनोज झा ने कहा कि इस मामले में उन्हें सदन की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित करना चाहिए.

मनोज झा ने कहा कि मैं भी इस पेशा में हूं और जब 2002 में मैं दिल्ली विश्वविद्यालय गया था तो मुझे 2 वर्षों तक छुट्टी नहीं मिली थी. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अशोक चौधरी विधान परिषद में सदस्य होने के साथ ही बिहार सरकार में मंत्री हैं साथ ही उनकी नियुक्ति पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय में बतौर सहायक प्राध्यापक हुई है. अशोक चौधरी को एएन कॉलेज पटना में पदस्थापित किया गया है.

TagsBihar