☰
Bihar

'राहुल PM, प्रियंका गृह मंत्री!’ कांग्रेस की हार पर मांझी का तंज

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: देश के चार राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली. चुनाव में राज्यों के क्षेत्रीय दल के साथ ही भाजपा ने कई सीटें हासिल की जबकि कांग्रेस ने अपनी सीटिंग सीटें भी गंवा दी जिसके बाद अब सत्ता पक्ष ने तंज कसना शुरू कर दिया है. एक तरफ पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने कितनी सीटें किसी को जानकारी है क्या? तो दूसरी तरफ अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी जोरदार तंज कसा है.

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि देश के चार बड़े राज्यों के 28 विधान परिषद सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव को कांग्रेस पार्टी ने जीत लिया है. ज़ीरो सीटें जीतने के बाद कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी जी ने खडगे जी को निर्देश दिया है कि अविलंब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए. साथ ही प्रियंका गांधी गृह मंत्री और रॉबर्ट वाड्रा वित्त मंत्री की कुर्सी पर बैठेंगें. आ रही है ना हँसी? ऐसी ही हँसी तब मुझे आती है जब चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी हार का ठीकरा EVM पर फोड़ते हैं. अरे भाई आप बैलेट पेपर से चुनाव कराए या EVM से, जब जनता ने नकार दिया है तो फिर कोई आपको स्वीकार नहीं कर सकता.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11, बिहार में आठ, महाराष्ट्र में पांच और कर्नाटक में चार सीटों के लिए चुनाव हुए. मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था और मतगणना 27 अक्टूबर से शुरू हुई. उपलब्ध चुनावी रिपोर्टों के मुताबिक, कांग्रेस ने जिन सीटों पर उम्मीदवार उतारे, उनमें उसे जीत नहीं मिली. हालांकि, पार्टी ने सभी 28 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा था. इन नतीजों के बाद कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन और EVM को लेकर चल रही राजनीतिक बहस को लेकर बयानबाजी सामने आ रही है.

TagsBihar